
RBI Recruitment 2023
RBI Recruitment 2023: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रिज़र्व बैंक ने 25 पदों के एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से 25 फार्मासिस्ट के पदों को भरा जाना है। जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करेने के इच्छुक और पात्र हैं वे भारतीय रिज़र्व बैंक की इस भर्ती के लिए 10 अप्रैल, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंक शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को योग्यता विभिन्न बैंक की डिस्पेंसरियां से निवास की दूरी, आदि के साथ अनुभव के आधार पर सूचीबद्ध किया जाएगा। सभी शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और अंत में दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अंतिम चयन होगा।
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) में आवेदन के लिए योग्यता ?
भारतीय रिज़र्व बैंक की इस भर्ती के जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें मैट्रिक या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। आवेदक के पास फार्मेसी अधिनियम 1948 के तहत पंजीकृत मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी में डिप्लोमा की न्यूनतम योग्यता भी होनी चाहिए।
सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ भरा हुआ आवेदन पत्र क्षेत्रीय निदेशक, मानव संसाधन प्रबंधन विभाग, भर्ती अनुभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय, शहीद भगत सिंह रोड, फोर्ट, मुंबई सेंड करना होगा।
यह भी पढ़े - IGNOU JAT recruitment: इग्नू में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, देखें डिटेल्स
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) भर्ती में इस तरह होगा चयन -
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को योग्यता विभिन्न बैंक की डिस्पेंसरियां से निवास की दूरी, आदि के साथ अनुभव के आधार पर सूचीबद्ध किया जाएगा। सभी शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और अंत में दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अंतिम चयन होगा।
आवेदन करने की लास्ट डेट -
भरे हुए आवेदन पत्र और अन्य दस्तावेजों को भेजने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल, 2023 तक है।
यह भी पढ़े - केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए नोटिस हुआ जारी, यहां देखें डिटेल्स
Published on:
22 Mar 2023, 5:10 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.