IGNOU JAT recruitment 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) द्वारा जूनियर असिस्टेंट टाइपिस्ट (JAT) 2023 की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इग्नू 2023 भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta से आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन आज 22 मार्च, 2023 से recruitment.nta.nic.in पर शुरू हो रहे है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल, 2023 है। आवेदन पत्र सुधार विंडो 21 से 22 अप्रैल, 2023 तक ओपन रहेगी , उम्मीदवार इन डेट्स में अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। आप को बता दे यह भर्ती NTA के माध्यम से आयोजित की जाएगी। चयन के लिए लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा (Skill Test/ Type Test), और दस्तावेज सत्यापन के चरणों से गुजरने के बाद अंतिम चयन होगा।एनटीए की ओर से कहा गया है कि एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख और परीक्षा कार्यक्रम, परिणामों की घोषणा बाद में की जाएगी।