Central Bank of India Recruitment 2023: बैंक में नौकरी चाहने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है क्योंकि स्नातक पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर करने होंगें। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की है। इस भर्ती के माध्यम से लगभग 5000 रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 20 मार्च, 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 03 अप्रैल, 2023 है। बैंक में नौकरी चाहने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है क्योंकि स्नातक उक्त पद के लिए पात्र हैं। इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है और 20 से 28 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।