
अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। रेलवे में लगातार होते हादसों और रिपेयरिंग को सही तरीके से करने के लिए रेल मंत्रालय बड़े स्तर पर बदलाव करने का विचार कर चुका है।भारतीय रेलवे ने ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह नया टाइम टेबल 1 नवंबर 2017 से प्रभावी हो गया है। इस नए टाइम टेबल के मुताबिक 500 गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा भारतीय रेलवे की ओर से छह नई ट्रेनों की शुरुआत होगी। ये ट्रेनें तेजस, हमसफर और अंत्योदय एक्सप्रेस सरीखी ट्रेनों के रूप में दौड़ेंगी। रेलवे के नए टाइम टेबल से जयपुर रेलवे स्टेशन से संचालित हो रही ट्रेनों के टाइम में भी परिवर्तन किया गया है,जिससे समय की बचत की जा सके।
उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर गाड़ियों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है साथ ही 27 गाड़ियों की गति भी बढ़ाई गई है। जयपुर डिवीजन से होकर जाने वाली ट्रेनों का नया टाइम टेबल भी लागू कर दिया गया है। जिसके अनुसार बहुत सी ट्रेनों में परिवर्तन किया गया है। जयपुर डिवीजन की ट्रेनों का यह नया टाइम टेबल इस फोटो के जरिए समझा जा सकता है।
यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे अपनी सेवाओं में लगातार बदलाव करता रहता है। इस बार भी रेलवे ने कुछ ऐसा ही किया है। रेलवे के नए फैसले के मुताबिक 1 नवंबर से लंबी दूरी वाली 700 ट्रेनों की समय अवधि कम हो जाएगी। नए टाइम टेबल में ट्रेनों की रफ्तार और फ्रिक्वेंसी में इजाफा किया गया है, जिससे समय की बचत की जा सके। भारतीय रेल के नए शेड्यूल के मुताबिक, 48 पुरानी ट्रेनों को सुपरफास्ट बनाया जाएगा। इनकी रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे ज्यादा की जाएगी। इस योजना से एक ओर यात्रियों का समय बचेगा जबकि दूसरी ओर रेलवे को सालना 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय होगी।
आपको बता दें कि रेलवे के इस फैसले में सिर्फ ट्रेनों की टाइमिंग ही नहीं, बल्कि उसके कई रूटों में बदलाव भी किया गया है।। जो रूट जर्जर हैं, पटरियों पर स्पीड लिमिट हैं या राजधानी जैसी गाड़ियों को भी सावधानी से निकाला जाता है। ऐसे रूट पर चलने वाली ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। ताकि मुख्य मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों को राइट टाइम किया जा सके और राजधानी और सुपर फास्ट ट्रेनों को लेट होने से बचाया जा सकेगा। इसके अलावा समय को ऐसे बदला गया है, ताकि हर ट्रैक पर कम से कम 3 से 4 घंटे काम करने का समय मिल सके और गाड़ियां भी लेट न हों। गौरतलब है कि 1 नवंबर से नई समय सारिणी लागू हो चुकी है। जिसके बाद 13 हजार पैसेजर्स ट्रेनें और 7 हजार मालगाड़ियों के समय बदल जाएंगे। 1 नवंबर से देश में चलने वाली करीब 30 राजधानी ट्रेनों के समय भी बदल दिए गए है।
इन प्रमुख ट्रेनों में होगा बदलाव
15065/15066 गोरखपुर-पनवेल, 15067/15068 गोरखपुर-बांद्रा, 19305/19306 इंदौर-गुवाहाटी, 22163/22164 भोपाल-खजुराहो, 22167/22168 सिंगरौली-निजामुद्दीन, 19041/09042 बांद्रा-गाजीपुर सिटी, 22433/22434 आनंद विहार-गाजीपुर सिटी, 22427/22428 आनंद विहार-बलिया, 15063/15064 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक, 17323/17324 हुबली-वाराणसी, 20903/20904 वडोदरा-वाराणसी महामना एक्स., 16793/16794 रामेश्वरम-फैजाबाद, 11901/11902 मथुरा-कुरुक्षेत्र, 14117/14118 इलाहाबाद-बस्ती, 12571/12572 गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस। इसके साथ कई अन्य ट्रेनें हैं जिनके समय में बदलाव किया जाएगा।
Updated on:
02 Nov 2017 12:11 pm
Published on:
02 Nov 2017 12:09 pm
