4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में कार्य हुए प्रभावित, ऑपरेशन टाले

जोधपुर में मारपीट की घटना के बाद राज्य में हड़ताल पर उतरे रेजीडेंट से उदयपुर के एमबी व जनाना चिकित्सालय में भी कार्य प्रभावित हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Super Admin

•

Updated: 12 Dec 2015, 10:50 PM IST

जोधपुर में मारपीट की घटना के बाद राज्य में हड़ताल पर उतरे रेजीडेंट से उदयपुर के एमबी व जनाना चिकित्सालय में भी कार्य प्रभावित हुए। वरिष्ठ चिकित्सकों ने मरीजों को देखा, लेकिन रोजमर्रा के ऑपरेशन टाल दिए गए। आपातकालीन ऑपरेशन ही किए गए।

वरिष्ठ चिकित्सकों ने वार्डो की व्यवस्थाएं भी संभाली। हड़ताल के बाद आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह व अस्पताल अधीक्षक तरूण गुप्ता ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इधर, रेजीडेंट दिनभर अस्पताल परिसर स्थित हॉस्टल में घूमते रहे।

रेजीडेन्ट डॉक्टरों के शुक्रवार रात 9 बजे हड़ताल पर जाने के बाद से ही एमबी चिकित्सालय, जनाना व बाल चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्सक, प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, सीनियर रेजीेडेन्ट व एक वर्षीय प्रशिक्षण लेने वाले चिकित्सकों ने व्यवस्थाएं संभालीं। इमरजेंसी में अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सकों की व्यवस्था की गई।
Where doctors can refuse to work

ऑपरेशन वाले मरीज हुए परेशान अस्पताल में अपातकालीन व्यवस्था निपटने के लिए प्रबंधन की ओर से समस्त व्यवस्था की गई, लेकिन रोजमर्रा के ऑपरेशन को टलाया गया। कुछ इमरजेन्सी व जरूरी ऑपरेशन किए गए। कुछ ऑपरेशन में रेजीडेंट तैयारी में मदद कर निकल गए।

वार्डो में सीनियर चिकित्सक, विभागाध्यक्षों ने अलग-अलग समय में राउण्ड लेकर मरीजों के बारे में जाना तो एक वर्षीय प्रशिक्षण ले चिकित्सक व सीनियर रेजीडेन्ट वार्डो में ही रहे। आपातकालीन सेवा में वरिष्ठों के कुछ अतिरिक्त स्टॉफ लगाया, लेकिन जिससे खासा प्रभाव नहीं पड़ा।

पूरे अस्पताल में करीब तीन सौ रेजीडेन्ट डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से दिनभर वरिष्ठ चिकित्सकों की भाग दौड़ रही। जरूरी होने पर ही मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया। वार्ड में भर्ती कुछ मरीजों का स्वास्थ्य ठीक होने पर छुट्टी दे दी।

प्राचार्य आरएनटी मेडिकल कॉलेज डॉ. डीपी सिंह का कहना है, 'मैने स्वयं सभी वार्डो व आपातकालीन सेवाओं का निरीक्षण किया। विभागाध्यक्ष
को राउण्ड द क्लाक वार्डो में निरीक्षण कर मरीजों को राहत पहुंचाने के आदेश
दिए हैं। इमरजेंसी ऑपरेशन हुए, लेकिन रोजमर्रा के ऑपरेशन टाले गए।'