6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर: हिस्ट्रीशीटर के घर शराब पार्टी में हाईटेंशन लाइन से अचानक दौड़ा करंट, एक साथी की मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
jaipur crime news

जयपुर।

जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में बुधवार देर रात थाने के एक हिस्ट्रीशीटर के घर पर चल रही शराब पार्टी के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी नहीं देने और शांतिभंग के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को पांच जनों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी लखन सिंह ने बताया कि थाना इलाके का हिस्ट्रीशीटर सुभाष कुमावत के नींदड़ भांडेलाव की ढाणी स्थित घर की छत पर देर रात को पार्टी चल रही थी। इस दौरान उसके दोस्त प्रीतम शर्मा, पृथ्वी सिंह, मोहम्मद हनीफ और विपिन भी मौजूद थे।

पार्टी के दौरान विद्याधर नगर निवासी विपिन टेलर (33) टहलते हुए दीवार के पास आ गया और हाईटेंशन लाइन छू जाने से उसके करंट लग गया। करंट के झटके से वह दूर जाकर गिरा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। पार्टी में शामिल दोस्त ही उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता ने दी रिपोर्ट
मृतक के पिता की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। थानाधिकारी ने बताया कि चारों दोस्तों और हिस्ट्रीशीटर के पिता भैरूराम कुमावत को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

... इधर, प्रॉपर्टी व्यवसायी के भाई पर हमला
वैशाली नगर थानांतर्गत ऑफिसर्स कैंपस में गुरुवार सवेरे प्रॉपर्टी व्यवसायी शंकर खंडेलवाल के भाई पर कार सवार कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीडि़त से मारपीट कर फरार हो गए। हमले में पीडि़त घायल हो गया।

हमला ऑफिसर्स कैंपस निवासी टीकम खंडेलवाल (33) पर सुबह 10.30 बजे हुआ। उस समय वह कॉलोनी मेम घूम रहा था। तभी कार में आए चार-पांच युवकों ने उस पर हमला कर दिया। लात-घूंसे बरसा भाग छूटे। हमले में पीडि़त के सिर में चोट आई है। बाद में पीडि़त ने थाना पहुंच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस पूरे प्रकरण को व्यवसायी शंकर खंडेलवाल से जोड़कर देख रही है। शंकर खंडेलवाल पहले भी लेन-देन के विवाद में फंसा हुआ है। उसने पूर्व में आत्महत्या का प्रयास भी किया था। कुछ माह पूर्व झोटवाड़ा के एक प्रॉपर्टी व्यवसायी की हत्या के मामले में भी शंकर खंडेलवाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।