4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहत की खबर! आसमान छू रहे प्याज के भाव अब जमीं पर, कीमतों में भारी गिरावट

आसमान छू रहे प्याज ( Onion ) के भाव अब जमीं पर आने लगे हैं। इससे सब्जियों से गायब हुआ प्याज का तडक़ा फिर से लौटने लगा है। राजधानी में भावनगर, नीमच नासिक, झालावाड़ सहित अन्य जगहों से आने वाली प्याज की थोक कीमत 20 से 35 रुपए प्रतिकिलो के बीच रह गई...  
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Jan 23, 2020

जयपुर। आसमान छू रहे प्याज ( Onion ) के भाव अब जमीं पर आने लगे हैं। इससे सब्जियों से गायब हुआ प्याज का तडक़ा फिर से लौटने लगा है। राजधानी में भावनगर, नीमच नासिक, झालावाड़ सहित अन्य जगहों से आने वाली प्याज की थोक कीमत 20 से 35 रुपए प्रतिकिलो के बीच रह गई। बुधवार को प्याज की अधिकतम खुदरा कीमत लालकोठी, राजापार्क, जौहरी बाजार सहित अन्य जगहों पर 40 रुपए प्रतिकिलो रही। मुहाना मंडी आलू प्याज संघ अध्यक्ष शिवशंकर शर्मा ने बताया कि विभिन्न राज्यों से मंडी में रोज 500 टन से ज्यादा प्याज आ रहा है। नासिक, भावनगर से आने वाले प्याज की सबसे ज्यादा मांग है, क्योंकि यह वजन और गुणवत्ता के हिसाब से बढिय़ा है।

अगले महीने और कम होगी कीमत
जयपुर फल व सब्जी थोक विक्रेता संघ अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया कि मुहाना मंडी में नासिक भावनगर से पर्याप्त मात्रा में प्याज की आवक लगातार जारी है। अब फरवरी माह में प्रदेश के अन्य जिलों से भी प्याज की नई फसल आना शुरू हो जाएगी। इससे दामों में और कमी आना तय है। जोधपुर, शेखावाटी, बगरू और चौमूं सहित आसपास की जगहों से मंडियों में प्याज की आवक शुरू हो जाएगी।

तुर्की के 60 टन प्याज की रोज बिक्री
मुंबई के रास्ते तुर्की से आने वाला पीला प्याज- 20 रुपए प्रतिकिलो तक मंडी में बिक रहा है। बड़े होटल व्यवसाय से जुड़े लोग यही पसंद कर रहे हैं। रोजाना 60 टन यह प्याज मंडी में आ रहा है। इससे पहले तुर्की से आने वाला प्याज 50 रुपए किलो तक बिक रहा है। उत्तरप्रदेश से आने वाला आलू की थोक कीमत भी दो से चार रुपए तक कम हुई है। आलू की कीमत 10 से 13 रुपए प्रतिकिलो तक है।

यह हैं दाम

- 20 से 30 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है कोटा, झालावाड़ से आ रहा लाल प्याज।
- 35 से 40 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है नासिक, भावनगर का लाल प्याज।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग