3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मावती को लेकर तीन दिन पूर्व शुरू हुआ बवाल ,बजरंग दल भी भंसाली के विरोध में……

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर तीन दिन पूर्व शुरू हुआ बवाल अभी भी जारी है। राजपूत महासभा, श्री राजपूत करणी सेना के बाद अब विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल सहित अन्य संगठन इस मामले में भंसाली के खिलाफ लामबंद हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

guest user

•

Updated: 30 Jan 2017, 11:09 AM IST

ds

Bajrang Dal against Bhansali

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर तीन दिन पूर्व शुरू हुआ बवाल अभी भी जारी है। राजपूत महासभा, श्री राजपूत करणी सेना के बाद अब विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल सहित अन्य संगठन इस मामले में भंसाली के खिलाफ लामबंद हो गए। इन संगठनों ने चेतावनी दी है कि पहले तो फिल्म का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा और यदि कही गुपचुप में फिल्म बन भी गई तो देश में कही भी इसका प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। इस मामले में राजनीतिक दल भी भंसाली के खिलाफ सक्रिय हो गए।


नहीं बनने और चलने देंगे पद्मावती

एक सामाजिक कार्यकर्ता सुरज सोनी ने जयपुर के झोटवाड़ा पुलिस थाने में संजय भंसाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें राजस्थान के इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने भी भंसाली की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि टीआरपी के चक्कर में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। चाहे बाजीराव मस्तानी हो, जोधा अकबर हो या अब पद्मावती, संजय लीला भंसाली का कद इतना बड़ा नहीं हुआ है कि वो इतिहास के साथ छेड़छाड़ करें।

विश्वेन्द्र सिंह ने करणी सेना द्वारा किये गए विरोध को जायज बताया है। राष्टï्रीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने फिल्म की शूटिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। एक बयान में उन्होंने कहा कि रानी पद्मनी ने अपने कुल और देश की इज्जत के लिए 16 हजार महिलाओं के साथ जौहर (आग में कूद गई थी) कर लिया था। मीणा ने कहा कि इस मामले में राजपा करणी सेना के साथ है।


विहिप अध्यक्ष नरपत सिंह शेखावत ने कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। काल्पनिक कथानक पर मन मुताबिक कहानी दिखाने को कोई भी फिल्मकार स्वतंत्र है लेकिन जब कथानक ऐतिहासिक हो तो फिल्मकार की इतिहास के प्रति गंभीर जवाबदेही होती है।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़