5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका चोपड़ा को लेकर संयुक्त राष्ट्र पहुंचा पाकिस्तान

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 हटाये जाने से बौखलाया पाकिस्तान(Pakistan) ने अब बॉलीवुड अभिनेत्री एवं शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) पर निशाना साधा है और उन्हें इस पद से हटाने की गुहार लगाई है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मानवाधिकार मंत्री शिरीन माजरी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र(United Nations) को पत्र भेजकर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को 'गुडविल एंबेसडर ऑफ पीस'(Goodwill Ambassador of Peace) के पद से हटाने की मांग की है। माजरी ने यह मांग इसलिए की है क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने हाल में जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले(Indian Government Decision) का समर्थन(Support) किया था।
2 min read
Google source verification
प्रियंका चोपड़ा को लेकर संयुक्त राष्ट्र पहुंचा पाकिस्तान

प्रियंका चोपड़ा को लेकर संयुक्त राष्ट्र पहुंचा पाकिस्तान

-'गुडविल एंबेसडर ऑफ पीस के पद से हटाने की लगाई गुहार

-भारत सरकार के फैसले का समर्थन करने को बनाया आधार

-जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद आंशिक रूप से हटाने को लेकर बौखलाया पाक

वाशिंगटन। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 हटाये जाने से बौखलाया पाकिस्तान(Pakistan) ने अब बॉलीवुड अभिनेत्री एवं शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) पर निशाना साधा है और उन्हें इस पद से हटाने की गुहार लगाई है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मानवाधिकार मंत्री शिरीन माजरी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र(United Nations) को पत्र भेजकर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को 'गुडविल एंबेसडर ऑफ पीस'(Goodwill Ambassador of Peace) के पद से हटाने की मांग की है। माजरी ने यह मांग इसलिए की है क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने हाल में जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले(Indian Government Decision) का समर्थन(Support) किया था।

-पत्र में ये लिखा...

माजरी ने यूनिसेफ की प्रमुख हेनरिटा फोरे को भेजे गये पत्र में लिखा है कि भाजपा सरकार की नीति विशेष समूह के लोगों का सफाया, नस्लवाद, फासीवाद, नरसंहार जैसे नाजी सिद्धांतों के समान है। प्रियंका चोपड़ा ने भारत सरकार के कदम का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया है और साथ ही भारतीय रक्षा मंत्री की ओर से पाकिस्तान को परमाणु धमकी देने का भी समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि प्रियंका चोपड़ा की अंधराष्ट्रभक्ति और कश्मीर मुद्दे पर मोदी सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय समझौतों और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्पों के उल्लंघन, युद्व, परमाणु युद्ध के उनके समर्थन से संयुक्त राष्ट्र के इस पद की विश्वसनीयता कमजोर हुई है। ये सभी चीजें शांति और सद्भावना के सिद्धांतों के पूरी तरह खिलाफ है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को तुरंत हटाने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं किए जाने तक 'गुडविल एंबेसडर ऑफ पीसÓ का विचार विश्व स्तर पर एक मजाक बनकर रह जाएगा।

-2010 और 2016 में बनाया एंबेसडर

प्रियंका चोपड़ा को 2010 और 2016 में संयुक्त राष्ट्र की इकाई यूनिसेफ का गुडविल एंबेसडर बनाया गया था। हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजिलिस में आयशा मलिक नाम की एक पाकिस्तानी लड़की ने प्रियंका चोपड़ा को 'पाखंडीÓ कहा था और पाकिस्तान के खिलाफ परमाणु युद्ध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। पाकिस्तानी लड़की ने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान में हवाई हमले कर आतंककारियों के अड्डों को निशाना बनाने के कदम का समर्थन करते हुए 26 जनवरी को सोशल मीडिया पर संदेश लिखा था और 'जय हिन्द' लिखा था।