
ldc recruitment examination process can not be completed even till the code of conduct is complete
जयपुर
राजस्थान विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में परीक्षा से बाहर आए बीएससी फिजिक्स सैकंड ईयर ऑनर्स के प्रश्न पत्र को पुलिस ने तो अपने अनुसंधान में लीक मान लिया। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन उसे लीक माने बगैर ही इस परीक्षा का परिणाम जारी करने में जुट गया है। वह भी ऐसे में जब पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि परीक्षा से पहले ही विद्याथियों के पास परीक्षा का पेपर आ गया था। विश्वविद्यालय की एफआईआर पर गांधीनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीएससी सैकंड ईयर के चार विद्यार्थियों को गिरफ्तार भी कर लिया और अपने अनुसंधान में पेपर को लीक भी मान लिया लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इस प्रश्न पत्र को लीक मानने को तैयार नहीं है। वह भी ऐसे में जब इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के पास राजभवन तक से पत्र आया है और मामले में की गई कार्रवाई का विवरण मांगा है। लेकिन विश्वविद्यालय को राजभवन तक के आए इस प्रश्न पत्र तक का ड़र नहीं है।
पुलिस जांच नहीं खुद की कमेटी को मानता है विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय को पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है या फिर विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी साख बचाने के लिए स्वयं की बनाई कमेटी का वहीं निर्णय मानती है जो उनके पक्ष्र में होता है। 2017 में भी विश्वविद्यालय में ऐसा ही हुआ था जब एसओजी ने विश्वविद्यालय में पेपर लीक प्रकरण का खुलासा किया था। इसमें एसओजी ने बीकॉम के एक पेपर को आउट मानते हुए उसे दोबारा से करवाने की सिफारिश की थी। लेकिन राजस्थान विश्वविद्यालय की बनाई एग्जामिनेशन प्लानिंग एंड मॉनीटरिंग कमेटी ने बीकॉम पार्ट तृतीय के पांच पेपरों को लीक मानते हुए निरस्त कर दिया जबकि एसओजी ने एक ही पेपर को लीक माना था। इस पर एसओजी ने विश्वविद्यालय से चार अन्य प्रश्न पत्रों को निरस्त् करने का कारण भी पूछा था। लेकिन इस बार 2018 में पेपर लीक प्रकरण का खुलासा होने क बाद विश्वविद्यालय ने इस पेपर को लीक नहीं मानते हुए गांधीनगर थाना पुलिस में परीक्षा से पहले पेपर बाहर आने के मामले की जांच करने के लिए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें पुलिस ने अनुसंधान करते हुए छात्रों के मोबाइल पर पेपर आना मानते हुए इसे लीक माना और चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। वही प्रकरण में शामिल तीन छात्रों की तलाश अभी जारी है और निजी कॉलेज पर व उसके कर्मचारियों को पुलिस ने अपने शक के दायरे में ला रखा है।
पुलिस ने हमें बताया ही नहीं कि उन्होंने क्या कार्रवाई की है। । पेपर को आउट नहीं माना है रिजल्ट तैयार है बस जारी करना है। मामले में राजभवन से भी पत्र मिला है।
डॉ.वीके गुप्ता,परीक्षा नियंत्रक
Published on:
20 Jun 2018 12:27 pm
