4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर बड़बोले हुए नेता, भाषा की मर्यादा लांघ की टिप्पणियां

तीन शहरों में तीन नेता: एक दूसरे पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप
2 min read
Google source verification
party leaders

फिर बड़बोले हुए नेता, भाषा की मर्यादा लांघ की टिप्पणियां

जयपुर. चुनाव सम्पन्न होने व नई सरकार बनने के बाद प्रदेश में नेता फिर बड़े बोल रहे हैं। सांगोद के विधायक व पूर्व मंत्री भरत सिंह ने बुधवार को जहां अफसरों पर तंज कसा। वहीं जयपुर से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक ने कांग्रेस पर अनर्गल टिप्पणी की। चित्तौडगढ़़ से कांग्रेस के पराजित प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने खुद को सरकार का विधायक बताया।

सांगोद कोटा में भरत सिंह: सरकारी नुमाइंदों ने किया 'सत्यानाश'
लोकतंत्र का सत्यानाश सरकारी नुमाइंदों ने कर रखा है। इन्हें पता है पांच-पांच साल में सत्ता परिवर्तन होती है। चुनाव के बाद जो भी जीतता है, अधिकारी उसके पास गुलदस्ते लेकर पहुंच जाते हैं, लेकिन, अब यहां ऐसा नहीं होगा। जो सही काम करेगा, वही पद पर रहेगा। दफ्तरों में कागज लेकर बैठे रहने की परम्परा अब नहीं चलेगी। नई सरकार के गठन के बाद बुधवार को यहां पहुंचे सांगोद के नवनिर्वाचित विधायक भरत सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक में यह बात कही। सिंह ने कहा कि हर हाल में आम लोगों की पीड़ा को दूर करना है। विभागों में लोगों की बात इज्जत से सुनी जाएगी। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

चित्तौड़ में पराजित प्रत्याशी: 'सरकार का विधायक, मेरे बिना कुछ नहीं'
चित्तौडगढ़़ से भले भाजपा के चन्द्रभानसिंह आक्या विधायक चुने गए हों, लेकिन पराजित कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत ने दावा किया है कि सरकार के 'विधायकÓ वे ही रहेंगे। उनके बिना यहां कोई पत्ता भी नहीं हिला सकेगा। पूर्व विधायक जाड़ावत ने बुधवार को कहा, कुछ संस्थाओं ने पिछले पांच साल के दौरान अपनी भूमिका से हटकर किसी दल या व्यक्ति विशेष के लिए कार्य किए उनकी जांच कराई जाएगी। पूर्व विधायक ने खुद की हार को स्वीकार करते हुए कहा कि दुर्भाग्य कहा जाएगा कि चित्तौैडगढ़़ में विपक्ष जीता है। जो काम सत्ता में रहकर हो सकता है, वह विपक्ष में नहीं हो सकता। वहीं विधायक आक्या ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी धनबल के उपयोग जैसे आरोप लगा रहे हैं। यह हार की बौखलाहट का प्रतीक है।
- जनता ने जिनको नकार दिया, वे स्वयं को सरकार का विधायक कैसे बता सकते हैं।
चन्द्रभानसिंह आक्या, विधायक, चित्तौडगढ़

जयपुर में: पूर्व विधायक ने की अनर्गल टिप्पणी
पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र पारीक ने भाजपा को पतिव्रता स्त्री बताते हुए कांग्रेस पर अनर्गल टिप्पणी की है। रफाल मामले में कलक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन में पहुंचे पारीक ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए भाषा की हद पार कर दी। कहा कि 'सुप्रीम कोर्ट जांच करने के बाद साफ कर दिया कि रफाल खरीद से जुड़े एग्रीमेंट में किसी तरह की दिक्कत नहीं हैं। इसमें किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं है। अब ये (कांग्रेस) कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ही बेकार है। अब तो इनका काम ऐसा है कि कोई पतिव्रता स्त्री से यह पूछे कि आप पतिव्रता होने का प्रमाण पत्र दो। जबकि, ये ही भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। कई स्केंडल किए हुए हैं और हर दिन झूठा प्रचार कर रहे हैं।' इस बीच रफाल मामले में लगातार कांग्रेस को घेरते रहे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग