12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika National Book Fair : ‘तड़का फन प्लग्ड’ में हुई खूब मस्ती, पंजाबी, हिंदी व राजस्थानी गानों से माहौल हुआ संगीतमय

Patrika National Book Fair : जयपुर के जवाहर कला केंद्र में पत्रिका नेशनल बुक फेयर के अंतिम दिन ‘तड़का फन प्लग्ड’ नामक सेशन का आयोजन किया गया। इसमें हर आयु वर्ग के लोगों ने खूब मौज मस्ती की। सेशन को आरजे सूफी ने होस्ट किया।

2 min read
Google source verification
Patrika National Book Fair Jaipur Tadka Fun Plugged lot of fun Punjabi Hindi and Rajasthani songs filled atmosphere with music

जसराज बैंड के कलाकार। फोटो पत्रिका

Patrika National Book Fair : जयपुर के जवाहर कला केंद्र में पत्रिका नेशनल बुक फेयर में अंतिम दिन रविवार शाम को ‘तड़का फन प्लग्ड’ नामक सेशन का आयोजन हुआ, जिसमें न सिर्फ युवाओं का उत्साह देखने को मिला, बल्कि हर आयु वर्ग के लोगों ने खूब एंजॉय किया। सेशन को आरजे सूफी ने होस्ट किया। उन्होंने बुक फेयर में शामिल हुए विजिटर्स से विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे।

पत्रिका नेशनल बुक फेयर में उन्होंने प्रधानमंत्री, राम शब्द, लेखक, क्रिकेट आदि से जुड़े कई सवाल पूछे। सवालों का सही जवाब देने वाले लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विजिटर्स को विभिन्न गेम्स भी खिलाए। ‘ऑथर मिस्ट्री गेम-कौन है ये राइटर?’ इंटरएक्टिव सेशन भी हुआ। इसमें दर्शकों को लेखक का नाम पहचानना था।

प्रीतम का कुछ दोष नहीं है…

जसराज बैंड के कलाकारों ने मैं प्रेम का प्याला पी आया… गाने की परफॉर्मेंस से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद महबूब की महफिल महबूब ही सजाते हैं… शायरी से माहौल को शायराना कर दिया। वहीं, ये जो हल्का हल्का सुरूर है…, तुझ बिन जीना भी क्या जीना…, सादगी तो हमारी जरा देखिए…, लगन लगी… गाना सुनाया। साथ ही छाप तिलक सब छीनी रे…, आया तेरे दर पर दीवाना…, ओ घर आजा परदेसी…, प्रीतम का कुछ दोष नहीं है… गाना सुनाकर माहौल को संगीतमय कर दिया।

कार्यक्रम में जसमीत सिंह राठौड़, आयुष ब्रह्मभट्ट राज, सुमित राणा, लवली खन्ना, दीपक बालोठिया, शशि मोहतिया, विक्रम सिंह, सुमित सपेरा, विनोद शर्मा, अमित सिंह चौहान ने परफॉर्मेंस दी।

ये रहे प्रायोजक

फेयर का मुख्य प्रायोजक महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी रही। नॉलेज पार्टनर राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरकेसीएल) और आइआइएस (डीड टू बी यूनिवर्सिटी) जयपुर एसोसिएट स्पॉन्सर रही। इवेंट मैनेजमेंट आइएफएफपीएल की ओर से किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग