
पीपलू. उपखंड क्षेत्र के ग्राम अहमदगंज मीणा ढाणी में कावड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित की गई। कावड़िएं झिराना स्थित प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर से पवित्र जल लेकर गाजे-बाजे के साथ रवाना हुए। यात्रा के अहमदगंज मीणा ढाणी पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम पं. मोहन महाराज के सान्निध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ।आयोजन में संयोजक एवं कार्यकर्ता रामनिवास मीणा, रामफूल मीणा, कमलेश, सुरेश, एसएन शास्त्री, ब्रजेश, ओमप्रकाश, पुरण, महेश, सीताराम, रमेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Updated on:
05 Sept 2026 03:48 pm
Published on:
26 Aug 2026 06:00 am
