Prashan Sahro Ke Sang Abhiyan: जयपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के ‘प्रशासन शहरों के संग’ अभियान में अटके काम अब भी पूरे होंगे। राज्य सरकार ने उन लोगों को राहत दी है, जिन्होंने अभियान के दौरान राशि जमा कर दी थी, लेकिन उनका काम पूरा नहीं हो पाया।
स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में मंगलवार को स्पष्टीकरण आदेश दिए हैं। इससे रियायती दर पर पट्टा मिलने के साथ ही भू-खंड का उपविभाजन-पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन सहित अन्य कार्य हो सकेंगे।