4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दाम बेलगाम: लगातार दूसरे दिन फिर महंगा हुआ Petrol-Diesel

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 08, 2018

Petrol Diesel Price

जयपुर। केंद्र और कई राज्यों द्वारा तेल कीमतों में राहत देने के बाद तेल के दामों में दूसरे दिन भी बढ़ोतरी हुई। जयपुर में शनिवार को Petrol प्रति लीटर 16 पैसे महंगा हुआ और रविवार को 15 पैसे की बढ़ोतरी हुई। रविवार को पेट्रोल की कीमत 82.27 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। Diesel भी दो दिन में 87 पैसे महंगा होकर 75.83 रुपए प्रति लीटर हो गया। करों में राहत से पहले गुरुवार को पेट्रोल 84.43 रुपए व डीजल 77.55 रुपए प्रति लीटर था। उत्पाद शुल्क कटौती तथा सरकारी तेल कंपनियों की एक रुपए सब्सिडी दिए जाने के बाद ईंधन के दाम में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस मामले में निवेशकों को भरोसा दिया है। जेटली ने शनिवार को फेसबुक पोस्ट में लिखा, यह बात मैं अलग से स्पष्ट कर देता हूं कि तेल कीमतें फिर सरकारी नियंत्रण के दौर में नहीं जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2014 में तेल की कीमतों को सरकार के नियंत्रण से बाहर करने का फैसला लिया था। तब से हर दिन सुबह 6 बजे तेल की कीमतें बाजार के आधार पर तय होती हैं।

दाम में कमी चुनावी लॉलीपॉप: कांग्रेस
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी से सरकार का पाखंड उजागर हो गया है। यह कटौती पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए चुनावी लॉलीपॉप थी। इसे जीएसटी के दायरे में लाया जाए।

ऐसे बढ़े दाम
तारीख - पेट्रोल - डीजल
4 अक्टबर - 84.43 - 77.55
5 अक्टूबर - 81.96 - 75.25
(उत्पाद शुल्क घटाया)
6 अक्टूबर - 82.12 - 75.55
7 अक्टूबर - 82.27 - 75.83

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग