6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुलाबी नगरी बनती जा रही हैं फिल्ममेकर्स की पसंदीदा डेस्टिनेशन

ऑफबीट डेस्टिनेशन बने शूटिंग लोकेशन

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Patel

Jun 23, 2018

jaipur news

गुलाबी नगरी बनती जा रही हैं फिल्ममेकर्स की पसंदीदा डेस्टिनेशन

जयपुर. शहर के आस-पास भी फिल्ममेकर्स का बढ़ रहा है इंटरेस्ट जयपुर आर्टिशियल फिल्म सेट्स से दूर हटकर फिल्ममेकर्स इन दिनों रियलिस्टक लोकेशंस की तलाश में हैं। इसी के चलते जयपुर और आस-पास के कई लोकेशंस शूटिंग डेस्टिनेशन बन रहे हैं। पिछले कई सालों से बॉलीवुड सहित हॉलीवुड की फिल्मों की शूटिंग यहां हो रही है। फिल्ममेकर साजिद खान भी पिछले काफी समय से जयपुर की आस-पास लोकेशंस पर रैकी करते नजर आ रहे है, वहीं एक्टर ऋतिक रोशन पिछले काफी समय से सांभर में अपनी फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग कर रहे है। मेकर्स की मुताबिक जयपुर के आस-पास सामोद, सांभर, चौमू, अचरोल और दौसा में कई एेसी लोकेशन हैं, जहां आसानी से शूटिंग की जा सकती है। एेसे में यहां इन दिनों शूटिंग की संख्या बढ़ गई है।

जयपुर से नजदीकी का फायदा

सांभर, सामोद, दौसा, अचरोल, चौमू की लोकेशन जयपुर से काफी नजदीक है, इसका फायदा फिल्म की पूरी यूनिट को मिलता है। इक्यूपमेंट्स से लेकर रहने, खाने-पीने सहित मुम्बई आने-जाने में जयपुर से जुड़ाव रहता है। यहां तक की बड़े स्टार्स शूटिंग के बाद जयपुर में ही स्टे करते है। जयपुर में एक बड़ा स्टूडियो भी डवलप हो गया है, जहां कम खर्च पर इनडोर शूटिंग हो रही है।

मेकर्स को चाहिए रियलस्टिक लोकेशंस

पिछले काफी समय से जयपुर में शूटिंग कल्चर बढ़ता जा रहा है। यहां आए दिन टीवी सीरियल्स और रियलिटी शो की शूटिंग देखने को मिलती है। हैरिटेज लोकेशंस को भी काफी पसंद किया जा रहा है। सांभर, सामोद और चौमू में मेकर्स को हैरिटेज लोकेशन सबसे ज्यादा पसंद आती है और सबसे ज्यादा खास बात यहां कू्र मेम्बर्स और मेकर्स को क्राउड से परेशानी भी नहीं होती। इन लोकेशंस पर कुछ प्राइवेट प्रॉपर्टीज हंै जहां अधिकांश प्रोजेक्ट शूट हुए हैं। फिल्म मेकर्स को यहां सबसे ज्यादा फायदा यह भी मिलता है कि प्रोजेक्ट की प्राइवेसी और सिक्योरिटी बनी रहती है।

हॉलीवुड और टॉलीवुड भी

पिछले दिनों सामोद में देव पटेल और राधिका आप्टे ने भी दो हफ्तों से ज्यादा शूटिंग की थी, आम बाजार से लेकर प्राइवेट होटल्स और गार्डन एरिया में कई दिनों तक यह शूटिंग चली थी। अभी ऋतिक रोशन गणितज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक 'सुपर 30 की शूटिंग सांभर में कर रहे हैं। इन लोकेशन पर बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड फिल्म मेकर्स भी खासी रूचि दिखा रहे है। इन लोकेशन पर बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड फिल्म मेकर्स की भी खासी रूचि दिखाई देती रही है। साथ ही साउथ इंडस्ट्री के कई फिल्ममेकर्स ने भी यहां अप्रोच किया है। सामोद, सांभर, चौमू, अचरोल, दौसा, अजमेर-पुष्कर जैसी लोकेशन सबसे ज्यादा पॉपुलर लोकेशंस हैं

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग