31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए आ रहे हैं पीएम मोदी, यहां करेंगे जनसभा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 30 Jan 2019, 5:48 PM IST

PM modi

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए आ रहे हैं पीएम मोदी, यहां करेंगे जनसभा

अरविन्द शक्तावत / जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले माह राजस्थान आ सकते हैं। लोकसभा चुनावों के मदृदेनजर वे यहां एक जनसभा को सम्बोधित कर सकते हैंं। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक मोदी फरवरी की 14 या 27 तारीख को राजस्थान आ सकते हैं। उनका कोटपूतली में जनसभा का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। हालांकि, अभी इस की चर्चा निचले स्तर तक नहीं पहुंची है। बडे नेताओं के स्तर पर ही बातचीत चल रही है। बजट के बाद मोदी की राजस्थान में यह पहली बडी सभा होगी। इस सभा में सवर्ण आरक्षण समेत विभिन्न मुदृदों को लेकर मोदी अपनी बात रख सकते हैं।

शाह 10 को आ सकते हैं जयपुर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दस फरवरी को जयपुर आ सकते हैं। वे एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आएंगे। पहले वे 13 जनवरी को जयपुर आने वाले थे, लेकिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के चलते उनका दौरा रद्द हो गया था, वे यहां शक्ति केन्द्र सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।