24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्र वैक्सीन नहीं दे रही तो सरकार वैक्सीनेशन में नंबर एक पर आने का ढोल क्यों पीट रही है-कटारिया

मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों की ओर से लगातार की जा रही बयानबाजी पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने पलटवार किया है। खासकर स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के कानून व्यवस्था बिगड़ने के बयान को लेकर कटारिया ने सरकार पर सवाल दागे हैं और उनके जवाब मांगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Updated: 14 May 2021, 4:32 PM IST

केंद्र वैक्सीन नहीं दे रही तो सरकार वैक्सीनेशन में नंबर एक पर आने का ढोल क्यों पीट रही है-कटारिया

केंद्र वैक्सीन नहीं दे रही तो सरकार वैक्सीनेशन में नंबर एक पर आने का ढोल क्यों पीट रही है-कटारिया

जयपुर।

मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों की ओर से लगातार की जा रही बयानबाजी पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने पलटवार किया है। खासकर स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के कानून व्यवस्था बिगड़ने के बयान को लेकर कटारिया ने सरकार पर सवाल दागे हैं और उनके जवाब मांगे हैं।

कटारिया ने पूछा है कि प्रदेश सरकार ढोल पीट रही है कि कोरोना वैक्सीनेशन में राजस्थान को प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब तक 1.16 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। मगर निशुल्क वैक्सीन किसने उपलब्ध कराई, इसे लेकर एक शब्द भी केंद्र सरकार के बोलना उचित नहीं समझते हैं। कटारिया ने कहा कि 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीका लगाने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों के पास है और कई राज्यों ने इस दिशा में अच्छा काम किया है। स्वास्थ्य मंत्री जनता को यह बताएंगे कि इस वैक्सीनेशन के लिए किस—किसी कंपनी के साथ एमओयू किया गया है। आपकी सहमति से ही 1 मई से यह वैक्सीनेशन शुरू किया गया था।

इन सवालों का भी मांगा जवाब

—18 से 44 वर्ष के लोगों को टीका लगाने की जिम्मेदारी अगर राज्य सरकार की है तो फिर टीकाकरण केंद्रों पर कानून व्यवस्था बिगड़ने की जिम्मेदारी किसकी है, स्पष्ट करें ?

—प्रदेश में 16 जनवरी से 45 से बड़े लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। चिकित्सा मंत्री बताएं कि इन चार महीनों में किस केंद्र पर कानून व्यवस्था बिगड़ी। यदि नहीं बिगड़ी तो आज के हालातों के लिए केंद्र सरकार कैसे जिम्मेदार है ?

—45 वर्ष से नीचे आयु के लोगों के टीकाकरण की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है, लेकिन किसी अन्य राज्य ने भी आप की तरह कानून व्यवस्था बिगड़ने के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया है क्या ?

—18 से 44 वर्ष के लोगों को टीका लगाने पर राज्य सरकार इतना बवाल क्यों मचा रही ै ? इसके पीछे सरकार की क्या मंशा है स्पष्ट करें ?

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग