
पॉडकास्ट: सिंघवी का बयान, राजस्थान में भगवान भरोसे है कानून व्यवस्था
पॉडकास्ट: सिंघवी का बयान, राजस्थान में भगवान भरोसे है कानून व्यवस्था
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रदेश में लगातार हो रहे दौरे के बाद पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर के अन्य नेता भी राजस्थान के दौरे पर हैं.
सिंघवी ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है और महिलाओं और बच्चों पर अपराध बढे हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता का सरकार से विश्वास उठ चुका चुका है. सिंघवी ने भाजपा से सवाल किया किया कि उन्हें चुनाव से पहले राम मंदिर क्यों याद आता है?
भारत वाहिनी पार्टी से घनश्याम तिवाड़ी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगेसांगानेर में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ये घोषणा की. तिवाड़ी ने कहा जिस तरह से मैंने राजस्थान में भाजपा के विधायक प्रत्याशी के तौर पर पहला पर्चा भरकर शगुन का काम किया था. ठीक उसी तरह भारत वाहिनी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर 12 नवंबर को पहला पर्चा भरकर वाहिनी की जीत में शगुन का काम करुंगा.
Updated on:
11 Nov 2018 06:52 pm
Published on:
11 Nov 2018 06:49 pm
