राजस्थान के धौलपुर में आज सुबह पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने बाद में दबोच लिया। फिलहाल दोनों बदमाशों को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
ऐसे सफल हुआ 'स्पेशल ऑपरेशन'