8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइबर ठगों पर पुलिस का ‘प्रहार’: e-Zero FIR और रीयल-टाइम फ्रीज से 8,189 करोड़ रुपए बचाए

Cyber Fraud: राजस्थान में भी कई गिरफ्तारियां। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मल्टी-डायमेंशनल स्ट्रैटेजी से cyber fraud अब राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा। 1930 हेल्पलाइन और I4C टूल्स से 'golden hour' में पैसा वापस। राजस्थान पुलिस का Operation Shutterdown भी हिट।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Mar 08, 2026

मोहित शर्मा.

जयपुर. साइबर फ्रॉड के खिलाफ भारत की पुलिस अब reactive जांच से predictive prevention की ओर तेजी से बढ़ रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने फरवरी 2026 में CBI-I4C नेशनल कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि cyber-enabled fraud सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा है। सरकार की multi-pronged strategy में real-time reporting, forensic labs, capacity building, R&D, जन जागरूकता और cyber hygiene शामिल हैं।

शिकायत करते ही automatic Zero FIR दर्ज

सबसे बड़ी सफलता e-Zero FIR initiative रही, जो दिल्ली पायलट के बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में लागू हो चुकी है। 10 लाख रुपए (कुछ मामलों में 1 लाख रुपए से अधिक ) से ज्यादा के फाइनेंशियल cyber fraud में 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत करते ही automatic Zero FIR दर्ज हो जाती है – jurisdiction की चिंता नहीं, जांच तुरंत शुरू।'

Golden Hour में रिफंड मिलने की संभावना बढ़ी

Golden Hour में रिफंड मिलने की संभावना बढ़ी। इससे fraudsters के बैंक अकाउंट freeze करने में देरी नहीं होती, और victims को 'golden hour' (पहले घंटों) में रिफंड मिलने की संभावना बढ़ जाती है। राजस्थान हाई कोर्ट ने दिसंबर 2025 में digital scams पर sweeping directions दिए, जिसमें राज्य स्तर पर Cyber Crime Control Centre (R4C) बनाने और auto FIR toll-free सिस्टम शुरू करने के आदेश थे – अब फरवरी 2026 से फंक्शनल।

राजस्थान में 2025 में बड़ा रिफंड किया

I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) ने 2021-2025 तक 23.6 लाख से अधिक complaints में 8,189 करोड़ रुपए (कुल फ्रॉड 20,000 करोड़ रुपए में से) फ्रीज/रिटर्न किया। नया Pratibimb module GIS मैपिंग से क्रिमिनल्स की लोकेशन, सिम और इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रैक करता है। 20,853 से अधिक गिरफ्तार और 1.35 लाख से अधिक investigations में मदद। राजस्थान में 2025 में 768 करोड़ रुए loss रिपोर्ट हुआ, लेकिन पुलिस ने 179 करोड़ रुपए फ्रीज/रिफंड किया।

ये हुई बड़ी कार्रवाई OperationShutterdown

हालिया कार्रवाई में मार्च 2026 की pan-India crackdown (दिल्ली पुलिस) में 27 गिरफ्तािरयां हुई (11 राज्यों से, जिसमें राजस्थान के लोग भी शामिल थे। फरवरी 2026 में राजस्थान पुलिस के Operation Shutterdown में organised cyber fraud network पर छापा मार 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया, करोड़ों की properties attach की। पीएम किसान आदि वैलफेयर स्कीम से साइफनिंग रोकी। UP में 34 गिरफ्तािरियां हुई और 2 गांव 'cyber fraud zones' फ्लैग किए।

राजस्थान पुलिस ने TRAI पर advisory जारी की

हाल ही राजस्थान पुलिस ने TRAI impersonation scams पर advisory जारी की। ये initiatives दिखाती हैं कि पुलिस अब ठगों को पहले पकड़ने की तैयारी में है। खासकर राजस्थान जैसे राज्यों में जहां वेलफेयर स्कीम्स टारगेट हो रहे हैं।