Jaipur Hotel Club Raid : राजधानी जयपुर में पुलिस की सख्ती के बाद भी क्लब मालिकों पर इसका असर होता नहीं दिख रहा है। श्याम नगर थाना इलाके में मंगलवार रात दो बजे पुलिस ने होटल के क्लब में छापा मारा। इस दौरान 52 युवक-युवतियां पार्टी करते मिले। तेज आवाज में बज रहे डीजे में शराब और हुक्का पीकर झूम रहे 44 जनों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शराब और हुक्का परोसने के लिए होटल के मैनेजर और कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया है।