Indian Railways News : दौसा। रेलवे की ओर से साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को आसान टिकट सुविधा प्रदान करने के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल एप में अहम बदलाव किया गया है। यूटीएस ऑन मोबाइल एप के माध्यम से टिकट बुक करने की दूरी की सीमा को समाप्त कर दिया गया है। ऐसे में अब जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक किए जा सकते है।