5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुलासा! युवती से सम्बंधों के कारण गोली मारकर की थी हत्या, फिर जला दिया शव

युवती व गोपाल के सम्पर्क का पता चला तो उन्होंने गोली मार कर हत्या कर दी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 13 Nov 2017, 9:43 AM IST

Burnt Body

जयपुर। भांकरोटा में युवक की हत्या कर शव जलाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने दूसरे दिन ही खुलासा कर दिया। शव भांकरोटा में वाटर फिल्टर प्लांट चलाने वाले युवक का था। हत्या उसके परिचित व एक अन्य युवक ने गोली मार कर की थी। युवक एक युवती के सम्पर्क में था, जिससे दोनों आरोपित खफा थे। इसीलिए उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

युवती के सम्पर्क में था युवक
शव की शिनाख्त फागी के मोहनपुरा निवासी गोपाललाल (24) के रूप में हुई। अविवाहित गोपाललाल यहां भांकरोटा में वाटर फिल्टर प्लांट चलाता था। वह इसी प्लांट में एक अन्य युवक के साथ रहता था। प्लांट अपने परिचित के साथ साझे में चला रहा था। पुलिस ने बताया कि गोपाल एक युवती के सम्पर्क में था। युवती की सगाई की बात चल रही थी। युवती के एक पारिवारिक सदस्य तथा जिससे सगाई की बात चल रही थे वे गोपाल के परिचित ही थे। उन्हें युवती व गोपाल के सम्पर्क का पता चला तो उन्होंने गोली मार कर हत्या कर दी। फिर शव सुनसान जग ले जाकर जला दिया। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, दोनों की भूमिका की तस्दीक की जा रही है।

Read More: VIDEO: 30 से ज्यादा मौतों की कीमत पर माने सरकार-डॉक्टर, मैराथन वार्ता के बाद हुए समझौते पर हस्ताक्षर

इस तरह खुला मामला
शव मिलने के बाद पुलिस लापता लोगों की जानकारी जुटा रही थी। इस बीच किसी ने बताया कि फिल्टर प्लांट चलाने वाला युवक गायब है। प्लांट पर काम करने वालों ने शव देखकर सम्भावना जताई कि शव गोपाल का है। पुष्टि के लिए पुलिस मोहनपुरा से उसके मां-बाप को लाई, जिन्होंने पुष्टि कर दी। हालांकि शव जल चुका था, इसलिए पुलिस के लिए यह पुष्टि काफी नहीं है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए शव से डीएनए सैम्पल लिए गए हैं। जरूरत पडऩे पर डीएनए मिलान के लिए सैम्पल एफएसएल भेजे जाएंगे।