26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रजापति समाज की निकली कावड़ यात्रा, शिव मंदिर में जलाभिषेक

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 26, 2026

Rajasthan

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
टोंक. प्रजापति समाज-टोंक की ओर से मंगलवार को विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा माता वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित बनास पुलिया से शुरू होकर अम्बिका कॉलोनी स्थित प्रजापति समाज के शिव हनुमान मंदिर पहुंची। यात्रा में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 1000 कावड़ियों ने भाग लिया।
समाज के प्रवक्ता मनोज प्रजापत, बनवारी प्रजापत एवं कैशव प्रजापत ने बताया कि कावड़ियों ने बनास नदी से पवित्र जल लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा निकाली।
कावड़ यात्रा अम्बिका कॉलोनी स्थित शिव हनुमान मंदिर पहुंची, जहां कावड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में पवन प्रजापत, महेन्द्र, दीपक, प्रमोद, मनोज, संयोजक श्रीराम प्रजापत, रामफूल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।