
कलबुर्गी. कल्याण कर्नाटक क्षेत्र का रेल नेटवर्क विभिन्न रेलवे जोन में बंटे होने से समग्र विकास प्रभावित हो रहा है। इस क्षेत्र के सभी रेलवे मार्गों को संभव हो तो एक ही जोन के अधीन लाने की मांग जोर पकड़ रही है। कल्याण कर्नाटक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केकेसीसीआई) ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना को ज्ञापन सौंपकर इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।वर्तमान में कल्याण कर्नाटक के रेलवे मार्ग मध्य रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, दक्षिण तट रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आते हैं। केकेसीसीआई के अनुसार, एक ही क्षेत्र का रेल नेटवर्क अलग-अलग प्रशासनिक इकाइयों में होने से रेल सेवाओं की योजना, विस्तार और विकास में व्यावहारिक दिक्कतें आती हैं।केकेसीसीआई अध्यक्ष शरणबसप्पा एम. पप्पा, मानद महासचिव शिवराज वी. इंगिनशेट्टी और शशिकांत बी. पाटील ने केंद्र सरकार से क्षेत्र की रेल संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया।
Updated on:
26 Aug 2026 06:00 am
Published on:
26 Aug 2026 06:00 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
