26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनिया के दाम गिरे, किसानों ने सड़क पर फेंकी फसल

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 26, 2026

Rajasthan

Bबेलगावी.B धनिया पत्ती का उचित भाव नहीं मिलने से परेशान किसानों ने अपनी उपज सडक़ किनारे फेंककर रोष जताया। यह घटना रायबाग तालुक के बेंडवाड़ गांव के बाहरी इलाके में हुई। किसानों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में धनिया पत्ती के दाम में अचानक भारी गिरावट आई है। एक सप्ताह पहले जहां एक गड्डी का भाव करीब 15 रुपए था, वहीं अब यह घटकर महज 2 से 3 रुपए रह गया है। इससे धनिया उत्पादक किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने बताया कि फसल तैयार करने में हजारों रुपए खर्च करने के साथ काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन बाजार में उचित कीमत नहीं मिलने के कारण फसल की कटाई और उसे बाजार तक पहुंचाने का खर्च भी निकालना मुश्किल हो गया है।
Bसरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांगB
लगातार हो रहे नुकसान से परेशान कुछ किसानों ने धनिया की पूरी फसल सडक़ किनारे फेंककर अपना विरोध जताया। किसानों ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए धनिया के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने तथा नुकसान झेल रहे किसानों को राहत देने की मांग की है।