
आइजीयू क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस में भूमि उपयोग, कृषि एवं सततता पर किया शोधपत्र वाचन
निवाई. राजकीय महाविद्यालय निवाई के भूगोल के प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार मीणा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर राजस्थान के भूगोल से जुड़े विषय को मजबूती से उठाते हुए महाविद्यालय का मान बढ़ाया। इस्तानबुल विश्वविद्यालय में 17 से 21 अगस्त तक आयोजित आइजीयू क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राजस्थान में भूमि उपयोग, कृषि एवं सततता विषय पर शोधपत्र का वाचन किया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी बघेल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय भौगोलिक सम्मेलन में डॉ. मीणा ने राजस्थान में भूमि उपयोग, कृषि व्यवस्था तथा सतत विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपना शोध प्रस्तुत किया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन में शोधपत्र वाचन महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।इस्तानबुल से लौटने के बाद महाविद्यालय परिसर में डॉ. अजय का संकाय सदस्यों की ओर से अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्राचार्य सहित सभी संकाय सदस्यों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर राजस्थान के कृषि एवं भूमि उपयोग से जुड़े विषय को प्रस्तुत करने से क्षेत्र के भौगोलिक, कृषि एवं सतत विकास संबंधी मुद्दों को वैश्विक अकादमिक विमर्श में स्थान मिला है।
फोटोकेप्शन
एनई2508सीए-निवाई. कॉन्फ्रेंस दल के साथ डॉ. अजय मीणा।
Updated on:
26 Aug 2026 06:01 am
Published on:
26 Aug 2026 06:01 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
