
कार्यक्रम में मौजूद मंत्री हीरालाल नागर। फोटो: पत्रिका
जयपुर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की मौजूदगी में एक बार फिर बिजली गुल हो गई। इस बार जयपुर के एक निजी होटल में शुक्रवार को आयोजित राजस्थान सोलर एसोसिएशन की आरई-बीईएसएस समिट के उद्घाटन के दौरान अचानक हॉल की बिजली चली गई। हालांकि होटल प्रबंधन का कहना है कि बिजली सिर्फ 23 सेकेंड के लिए बाधित हुई थी और बैकअप सिस्टम ने तुरंत आपूर्ति बहाल कर दी। ये लगातार तीसरी बार है जब ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में बिजली बाधित होने से बिजली व्यवस्था और बैकअप सिस्टम को लेकर सवाल उठने लगे हैं। संयोग यह भी है कि तीनों कार्यक्रम बिजली और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े थे। कार्यक्रम में राजस्थान विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा और उद्योग जगत के प्रतिनिधि मंच पर मौजूद थे।
राजधानी जयपुर के एक होटल में शुक्रवार सुबह राजस्थान सोलर एसोसिएशन की ओर से आयोजित समिट में रिन्यूएबल एनर्जी और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम पर चर्चा चल रही थी। कार्यक्रम की शुरुआत के लिए जैसे ही ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और अन्य अतिथि मंच पर पहुंचे तो अचानक पूरे हॉल की बिजली गुल हो गई। ऐसे हॉल 23 सेकेंड के लिए अंधेरे में डूब गया। आनन-फानन में बैकअप सिस्टम से बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इकसे बाद बाद कार्यक्रम आगे बढ़ा। हालांकि, ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में बार-बार बिजली गुल होने की घटना अब चर्चा का विषय बन गई हैं।
इससे पहले भी जयपुर में 11 जून को भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान तीन बार बिजली गुल हुई थी। उस समय ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी मंच पर बैठे थे। बिजली गुल होने के कारण कार्यक्रम प्रभावित हुआ था। इतना ही नहीं रेल मंत्री को कुछ समय तक बिना सामान्य बिजली व्यवस्था के ही मीडिया को संबोधित करना पड़ा था। ऊर्जा मंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच में सामने आया कि हीरापुरा स्थित 400 केवी ग्रिड सब स्टेशन में ट्रिपिंग के कारण जयपुर के कई इलाकों की बिजली गुल हुई थी।
11 जून-जयपुरः भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मीडिया संवाद के दौरान तीन बार बिजली चली गई। बाद में कारण 400 केवी हीरापुरा ग्रिड की ट्रिपिंग बताया गया।
19 जुलाई-कोटाः बिजली व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान 5-6 मिनट तक बिजली बाधित रही। बैकअप जनरेटर भी समय पर शुरू नहीं हो सका।
24 जुलाई-जयपुरः आरई-बीईएसएस समिट के उद्घाटन के समय बिजली आपूर्ति बाधित।
Updated on:
25 Jul 2026 08:55 am
Published on:
25 Jul 2026 08:55 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
