
दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक
केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राजस्थान के दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है। डीजीपी एम एल लाठर ने इन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पदको के लिए बधाई दी हैं।
दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक
राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी बांसवाड़ा माधो सिंह सोढा एवं हेड कांस्टेबल 25 डी कंपनी एमबीसी खेरवाड़ा भूरी लाल मीणा को चुना गया हैं।
16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक
प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी राजेंद्र सिंह नैन, पुलिस निरीक्षक कार्यालय अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विजिलेंस अमीर हसन, पुलिस निरीक्षक पुलिस टेलीकम्युनिकेशन ओम प्रकाश वर्मा, पुलिस निरीक्षक सीएम सिक्योरिटी विनय कुमार व्यास, पुलिस निरीक्षक सीआईडी एसएसबी संत लाल मीणा, पुलिस उप निरीक्षक पुलिस टेलीकम्युनिकेशन टोंक हनुमान प्रसाद, पुलिस उप निरीक्षक पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बीकानेर बलवीर सिंह, प्लाटून कमांडर चतुर्थ बटालियन आरएसी जयपुर दशरथ सिंह हैं। इन सभी को पुलिस पदक दिया गया हैं।
इसी प्रकार सहायक उपनिरीक्षक एससीआरबी जयपुर गिरधारी लाल शर्मा, सहायक उप निरीक्षक डीएसबी ब्रांच पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर मुराद खान, सहायक उपनिरीक्षक एटीएस जोगिंदर कौर, हेड कांस्टेबल 130 प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर कंवरलाल बिश्नोई, हेड कांस्टेबल 71 पांचवी बटालियन आरएसी जयपुर मादाराम, हेड कांस्टेबल 148 चतुर्थ बटालियन आरएसी जयपुर गजबी लाल. हेड कांस्टेबल 458 यातायात शाखा आबूरोड सिरोही मुस्ताक कुरैशी एवं कॉन्स्टेबल 941 प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर शकरू खान को पुलिस पदक के लिये चयन किया गया है।
Published on:
25 Jan 2022 09:31 pm
