13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika PropEx 2026: मेट्रो फेज-2 की आहट, जगतपुरा-टोंक रोड बने निवेश के नए हॉटस्पॉट, प्रॉपर्टी एक्सपो 16-17 मई को

Jaipur: जयपुर में रियल एस्टेट का फोकस अब तेजी से उभरते नए कॉरिडोर की ओर बढ़ रहा है, जहां बेहतर कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं। मेट्रो फेज-2 की संभावनाओं के बीच जगतपुरा, शिवदासपुरा और टोंक रोड क्षेत्र आवास और निवेश के नए हॉटस्पॉट बनकर उभरे हैं।

2 min read
Google source verification
Patrika Property Expo, Property Expo-2026, 16-17th may Property Expo in jaipur, jaipur Property Expo update,

फोटो: पत्रिका

Patrika Property Expo PropEx-2026: राजधानी जयपुर का रियल एस्टेट अब शहर के पारंपरिक इलाकों से निकलकर नए विकास कॉरिडोर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रस्तावित मेट्रो फेज-2, बेहतर रोड कनेक्टिविटी और तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर ने जगतपुरा, शिवदासपुरा और टोंक रोड क्षेत्र को निवेश और आवास के लिहाज से सबसे चर्चित लोकेशन में शामिल कर दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान पत्रिका की ओर से 16 और 17 मई को होटल द ललिल, मालवीय नगर में दो दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो ‘प्रोपेक्स’ आयोजित किया जा रहा है।

एक्सपो में जगतपुरा, शिवदासपुरा और टोंक रोड क्षेत्र की प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाएं एक ही परिसर में प्रदर्शित की जाएंगी। यह एक्सपो सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। ईवेंट मैनेजमेंट आइएफएफपीएल की ओर से किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए 9610447943 पर संपर्क किया जा सकता है।

योजनाओं की जानकारी मिलेगी

‘प्रोपेक्स’ में घर खरीदने वालों और निवेशकों को अलग-अलग बजट, लोकेशन और सुविधाओं के कई विकल्प एक साथ देखने को मिलेंगे। यहां बिल्डर्स और डवलपर्स से सीधे संवाद, विशेष ऑफर्स, फाइनेंसिंग विकल्प और आगामी विकास योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

रियल एस्टेट विशेषज्ञों के अनुसार इन इलाकों की सबसे बड़ी ताकत बेहतर कनेक्टिविटी, शिक्षा संस्थानों की मौजूदगी और तेजी से विकसित होता इंफ्रास्ट्रक्चर है। टोंक रोड और जगतपुरा क्षेत्र में बड़े हॉस्पिटल, स्कूल, कॉलेज और कमर्शियल हब तेजी से विकसित हुए हैं। वहीं प्रस्तावित मेट्रो फेज-2 परियोजना से इन क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और मजबूत होने की उम्मीद है।

क्यों बढ़ रहा है इन इलाकों का आकर्षण

रियल एस्टेट विशेषज्ञों के अनुसार जगतपुरा, शिवदासपुरा और टोंक रोड क्षेत्र का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। प्रस्तावित मेट्रो फेज-2 परियोजना से भविष्य में इन इलाकों की कनेक्टिविटी और मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे शहर के प्रमुख हिस्सों तक पहुंच और आसान होगी।

टोंक रोड और एयरपोर्ट से सीधा जुड़ाव भी इन क्षेत्रों को आवास और निवेश के लिहाज से खास बनाता है। इसके अलावा यहां बड़े स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल और अन्य जरूरी सुविधाओं का मजबूत नेटवर्क तेजी से विकसित हुआ है। आवासीय परियोजनाओं के साथ कमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार भी लगातार हो रहा है, जिससे रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले वर्षों में इन क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग और कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है, जिससे निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है।