6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब सीएम मान बोले-राजस्थानी संस्कृति का मुरीद, घूमने आया राजस्थान

बीकानेर होकर जैसलमेर शीतकालीन छुट्टियां मनाने आए सीएम भगवंत मान

2 min read
Google source verification
पंजाब सीएम मान बोले-राजस्थानी संस्कृति का मुरीद, घूमने आया राजस्थान

पंजाब सीएम मान बोले-राजस्थानी संस्कृति का मुरीद, घूमने आया राजस्थान

महाजन (बीकानेर). राजस्थान की रंग बिरंगी संस्कृति, यहां के रीति रिवाज, लोक संगीत और खान-पान का मुरीद हूं। जब भी मौका मिलता है परिवार के साथ राजस्थान घूमने आता हूं। अभी बीकानेर होकर जैसलमेर शीतकालीन छुट्टियां मनाने जा रहा हूं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को राजस्थान पत्रिका से बातचीत में यह बात कही।
मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और अब पंजाब में सरकार बनाने के बाद आमजन के लिए काम कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी चाहेगी तो राजस्थान से भी चुनाव लड़ा जाएगा। फिलहाल वह सिर्फ राजस्थान घूमने के इरादे से आए हैं।
केन्द्रीय मंत्री मित्र और पगड़ी पहचान
पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने कहा कि बीकानेर के सांसद व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से उनके मित्रवत संबंध है। उन्होंने कहा कि अर्जुनराम से साल 2014 से जान-पहचान है। संसद में मेरी व मेघवाल की ही पगड़ी चमकती थी। दोनों की पगड़ी पंजाब व राजस्थान की आन-बान और शान की प्रतीक के रूप में देखी जाती है।
होटल में रुके, पक्षियों को देखा
श्रीगंगानगर-बीकानेर राजमार्ग संख्या 62 से गुजरते समय महाजन के पास एक होटल पर कुछ देर के लिए पंजाब के सीएम मान रुके। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन जैसलमेर में बिताने जा रहे हैं। होटल परिसर में उन्होंने पक्षियों को देखा। होटल संचालक और वहां मौजूद स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।

सच्ची नीयत के नेता आ जाए तो देश बनेगा नम्बर वन
सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर). राजनीति में सच्ची नीयत के नेता आ जाए तो देश नम्बर बन जाएगा। राजनीति में अच्छे लोगों को आगे आना चाहिए। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सूरतगढ़ हनुमानगढ़ फोरलेन स्थित राधा स्वामी डेरा के पास कार्यकर्ताओं के स्वागत कार्यक्रम में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि आप पार्टी को राजनीति में आए मात्र दस साल हुए हैं। देश के दो राज्यों में आप की सरकारें बनी है तथा दस राज्यसभा के सांसद है। एमसीडी में सरकार बना चुके हैं। आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है। उन्हों ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के चार साल पूर्ण हो चुके हैं। राजस्थान हर मामले में आगे हैं। इसके बावजूद आमजन परेशान है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग