31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के संघ पर दिए बयान से भाजपा नाराज, वरिष्ठ नेताओं ने साधा कांग्रेस नेताओं पर हमला

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 14 Feb 2019, 7:55 PM IST

rahul gandhi

राहुल गांधी के संघ पर दिए बयान से भाजपा नाराज, वरिष्ठ नेताओं ने साधा कांग्रेस नेताओं पर हमला

अरविन्द शक्तावत / जयपुर। कांग्रेस नेताओं की ओर से आरएसएस को लेकर की जा रही बयानबाजी को लेकर भाजपा के बडे नेता मैदान में उतर गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी, विधायक वासुदेव देवनानी, प्रताप सिंह सिंघवी समेत कई बडे नेताओं ने कांग्रेस नेताओं के बयान पर कडी आपत्ति जताते हुए कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ जैसी देशभक्त संस्था के अपमान को हरगिज़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल देसाई के अजमेर में आरएसएस के ख़िलाफ़ दिए गए बयान पर कड़ा एतराज़ जताते हुए कहा कि आरएसएस जैसी देशभक्त संस्था को ग़द्दार बताने वाले ख़ुद कैसे लोग है ये पूरा देश जानता है। शायद वे नहीं जानते कि आरएसएस का देश की आज़ादी में कितना महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज भी आरएसएस के कार्यकर्ता पूरे देश में राष्ट्रभक्त के रूप में पहचाने जाते है। ऐसी संस्था पर मिथ्या आरोप लगना, उसके बारे में अनर्गल बातें बोलना और अपमानजनक टिप्पणिया करना आरएसएस का ही नहीं हर देशभक्त का अपमान है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर नफरत फैलाने के राहुल गांधी के आरोप पर कहा कि जो लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जानते नहीं हैं, वे ही इस तरह की बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि संघ के संस्थापक डॉ. बलिराव केशवराम हेडगेवार स्वाधीनता आंदोलन के दौरान खुद दो बार जेल गए। आजादी का श्रेय लेकर राजनीतिक लाभ के लिए भुनाना उन अनगिनत शहीदों का अपमान है, जिनके बलिदान से देश आजाद हुआ।


भाजपा विधायक और संघ से जुडे वासुदेव देवनानी ने कहा कि आरएसएस देशभक्त बनाता है और एक देशभक्त कांग्रेस को कभी नहीं पूछेगा। जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वाले कन्हैया के समर्थन में खड़े राहुल गांधी संघ पर दिए अपने बयान पर माफ़ी मांगे। आरएसएस' देश नहीं चलाता बल्कि विश्व भर में भारतीय संस्कृति का पताका फहराता है। 'आरएसएस' पर प्रतिबन्ध लगाने वाले नेहरू और इंदिरा गांधी को देश ने सबक सिखाया। अबकी बार जब राहुल गांधी जहर उगल रहे हैं। तो उनको भी देश की जनता सबक सिखाएगी।

विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने भी एक बार िफर कांग्रेस नेताओं के बयान पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेसी नेताओं को ऐसी बयानबाजी नहीं करने की चेतावनी दी है और कहा कि उनको बाज आना चाहिए, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।