16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Railway Update : जयपुर से जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में बुकिंग नहीं, आसमान छू रहा हवाई किराया, यात्री परेशान

Railway Update : जयपुर से जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में लंबी वेटिंग और नो-रूम की स्थिति है। वहीं कई प्रमुख रूटों पर हवाई किराया आसमान छू रहा है। एक नजर डालें प्रमुख ट्रेनों के हालात पर।

2 min read
Google source verification
Railway Update Jaipur many big trains No bookings airfares hike passengers worried

रेलवे फाइल फोटो

Railway Update : यात्रीगण कृपया ध्यान दें। यदि आप इन दिनों घूमने या धार्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो पहले ट्रेनों की टिकट उपलब्धता और हवाई फ्लाइट किराया जरूर जांच लें। जयपुर से पर्यटन और धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में लंबी वेटिंग और नो-रूम की स्थिति बनी हुई है। वहीं कई प्रमुख रूटों पर हवाई किराया भी आसमान छू रहे हैं।

सबसे ज्यादा पैसेंजर लोड जयपुर से काठगोदाम, चंडीगढ़, ऋषिकेश, हरिद्वार, जम्मू, गोवा, मुंबई, वैष्णो देवी कटरा, सियालदह और देहरादून जैसे प्रमुख रूटों पर दिखाई दे रहा है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों के चलते लोग परिवार के साथ पर्यटन और धार्मिक स्थलों की ओर निकलने लगे हैं। अगले महीने के अंत तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है। शादी का सीजन भी चल रहा है, जिससे ग्रुप ट्रैवल बढ़ गया है। तत्काल कोटे में भी राहत नहीं मिल रही, वह भी तुरंत फुल हो रहा है। इस वजह से ट्रेन से यात्रा करने की योजना बनाने वाली यात्री परेशान हैं।

प्रमुख ट्रेनों में ये हालात

रानीखेत एक्सप्रेस (जयपुर-काठगोदाम) : 18 मई तक पूरी तरह फुल। महीने के अंत तक स्लीपर में भी लंबी वेटिंग।
पूजा एक्सप्रेस (जयपुर-जम्मू) : 20 मई तक फर्स्ट और थर्ड इकोनॉमी एसी में नो-रूम। शालीमार एक्सप्रेस में स्लीपर वेटिंग 100 और एसी वेटिंग 60 पार।
योगा एक्सप्रेस (जयपुर-ऋषिकेश) : 25 मई तक हर श्रेणी में नो-रूम।
मरूसागर एक्सप्रेस (जयपुर-गोवा) : 30 मई तक सेकंड एसी में ऑनलाइन बुकिंग बंद।
दौलतपुर चौक एक्सप्रेस (जयपुर-चंडीगढ़) : दस दिन तक सेकंड और थर्ड एसी में कई तारीखों पर नो-रूम। गरीब रथ एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग। अजमेर चंडीगढ़ वंदे भारत में कुछ राहत।
अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस : अगले पांच दिन तक किसी भी एसी कोच में बुकिंग नहीं।
जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट : 17 मई की बुकिंग पर थर्ड एसी वेटिंग 131 और स्लीपर वेटिंग 97। ओखा एक्सप्रेस (जयपुर- देहरादून): 30 मई तक स्लीपर से लेकर एसी तक सभी में नो-रूम।

हवाई किराया 10 हजार तक बढ़ा

रेलवे में सीट नहीं मिलने पर लोग हवाई यात्रा की ओर रुख कर रहे हैं, लेकिन वहां भी राहत नहीं।
जयपुर-चंडीगढ़ किराया : 4-5 हजार से बढ़कर 14 हजार पार।
जयपुर-देहरादून किराया : 4 हजार से 11 हजार तक।
कोलकाता, मुंबई समेत अन्य शहरों के किराए में भी हल्की वृद्धि।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग