
जयपुर। प्रदेश में पारे की बढ़ती रफ्तार से मौसम में बढ़ती गर्माहट पर अगले सप्ताह ब्रेक लगने वाले हैं। मौसम विज्ञानियों की मानें तो उत्तरी राज्यों में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के तंत्र से फरवरी माह की शुरूआत में बौछारें गिरने की संभावना है जिसके चलते सर्दी का एक बार फिर यूटर्न होना तय है। फिलहाल बीती रात प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान सामान्य या उससे अधिक रहा है वहीं मौसम में हल्की गर्माहट भी अब महसूस हो रही है।
यह भी पढ़ें: मॉडिफाइड स्लीपर कोच बस जब्त… लगाया 9.65 लाख का जुर्माना
बीती रात सर्दी के तेवर नर्म
मौसम केंद्र के अनुसार दक्षिणी हरियाणा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हो रहा है। जिससे फरवरी का आगाज बूंदाबांदी से होने वाला है। 3-4 फरवरी से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। बीती रात सर्दी के तेवर थोड़े नर्म रहे और ज्यादातर शहरों में रात का तापमान सामान्य या उससे ज्यादा दर्ज हुआ। जयपुर में भी रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा और सुबह भी गलनभरी सर्दी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने और तापमान सामान्य या उससे ज्यादा रहने की संभावना जताई है।
कहां कितना रात में पारा
बीती रात अलवर 7.5, सिरोही 8.5, करौली 5.6, दौसा 7.5, माउंटआबू 8.4, लूणकरणसर 7.0 और बीकानेर में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। अजमेर 13.7, जयपुर 11.8, पिलानी 9.4, सीकर 10.5, कोटा 12.3, चित्तौड़गढ़ 9.1, डबोक 10.1, धौलपुर 10.0, अंता बारां 10.1, फतेहपुर 12.5, बाड़मेर 13.4, जैसलीमेर 11.2, जोधपुर 10.2, फलोदी 13.2, चूरू 11.2, श्रीगंगानगर 10.0, नागौर 9.5, और जालोर में 10.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
Updated on:
30 Jan 2025 10:38 am
Published on:
30 Jan 2025 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
