
ग्राफिक्स फोटो पत्रिका
RBSE 5th Result 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 5वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। रिजल्ट यहां देखें। 5वीं कक्षा का रिजल्ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी किया है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देखें। पांचवीं का परिणाम 97.01 फीसदी रहा है। 5वीं कक्षा का रिजल्ट यहां चेक करें।
आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 5वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 1.30 बजे से 4 बजे तक आयोजित की गई थी। इस दौरान अंग्रेजी, गणित, हिंदी, पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अन्य विषयों की परीक्षाएं अलग-अलग दिनों में आयोजित की गईं। परीक्षा पूरी होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य तेजी से किया गया।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 5वीं के लिए पासिंग पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां सभी छात्रों को अगले कक्षा में ऑटोमैटिक प्रमोशन मिल जाता था, अब यह नियम समाप्त कर दिया गया है। वर्ष 2026 में हर विषय में न्यूनतम 33 फीसदी अंक अनिवार्य है। नहीं तो अगली कक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। हालांकि, जो छात्र निर्धारित अंक नहीं प्राप्त कर पाएंगे, उन्हें 45 दिनों के भीतर पुनः परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आसानी से RBSE 5वीं का रिजल्ट 2026 देखें और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
1- छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
2- शाला दर्पण वेबसाइट के होमपेज पर “RBSE 5th/8th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
3- छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
4- अब Submit बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट में ग्रेडिंग सिस्टम लागू है। बोर्ड परीक्षा के स्कोर के हिसाब से स्टूडेंट्स को A से E तक ग्रेड दिया जाता है।
A1 - 91 से 100 फीसदी
A2 - 81 से 90 फीसदी
B1 - 71 से 80 फीसदी
B2 - 61 से 70 फीसदी
C1 - 51 से 60 फीसदी
C2 - 41 - 50 फीसदी
D - 33 से 40 फीसदी
E - 33 फीसदी से कम।
2026 - 5वीं कक्षा की परीक्षा 2026 में लगभग 13.68 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया।
2025 - 13,30,190 छात्र उपस्थित, 97.47 फीसदी उत्तीर्ण (परिणाम 30 मई को घोषित)।
2024 - 14,35,696 छात्र उपस्थित, 97.06 फीसदी उत्तीर्ण।
Updated on:
24 Mar 2026 01:05 pm
Published on:
24 Mar 2026 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
