2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Budget 2024-25 : कड़ी सुरक्षा में बजट की कॉपियां राजस्थान विधानसभा पहुंचीं, सिर्फ 1 घंटे बाद बजट पेश करेंगी दिया कुमारी

Rajasthan Budget 2024 : राजस्थान में डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री दिया कुमारी आज 10 जुलाई को 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगी। अभी-अभी बजट से जुड़े दस्तावेज विधानसभा लाए गए है। इस बार पहले से बजट दस्तावेज काफी कम हो गए हैं। जानें और महत्वपूर्ण जानकारियां।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Jul 2024, 10:23 AM IST

Rajasthan Assembly Budget Copies Reached Just 1 Hour Diya Kumari will present Budget 2024

Rajasthan Budget 2024-25 : बजट की कॉपियां राजस्थान विधानसभा पहुंचीं, सिर्फ 1 घंटे बाद बजट पेश करेंगी दिया कुमारी

Rajasthan Budget 2024 : राजस्थान में डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री दिया कुमारी आज 10 जुलाई को 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगी। अभी-अभी बजट से जुड़े दस्तावेज विधानसभा लाए गए है। भारी सुरक्षा के बीच बजट दस्तावेजों को विधानसभा लाया गया है। अभी ये बजट दस्तावेज कड़ी सुरक्षा के बीच रखे गए हैं। इसी बीच विधायकों और मीडियाकर्मियों को बजट दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी बांटी जा रही है। इस बार पहले से बजट दस्तावेज काफी कम हो गए हैं। पहले ट्रक में बजट दस्तावेज लाए जाते थे। यह पहली बार है कि राजस्थान का बजट केंद्र सरकार के बजट से पहले पेश किया जा रहा है।

बजट 2024-25 में दिखेगा विकसित राजस्थान-2047 का विजन

बजट 2024-25 में 5 साल के रोडमैप के साथ ही विकसित राजस्थान-2047 का विजन भी दिख सकता है। जिसके बारे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट पूर्व संवाद में संकेत दिए थे। बजट को लेकर राज्य सरकार को 1 लाख 65 हजार से अधिक लोगों के सुझाव भी मिले, जिनमें भर्ती, रोजगार और कर्मचारियों से संबंधित मामलों को लेकर काफी अधिक सुझाव थे। ऐसे में इन बिन्दुओं पर बजट में भी फोकस दिख सकता है। उधर, सरकार ने 14 बिन्दुओं को लेकर विजन-2047 पर भी काम शुरू कर दिया है, बजट में इस विजन से संबंधित कुछ बिन्दुओं की घोषणा भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें -

Rajasthan Budget : जूली-डोटासरा ने भाजपा पर कसा बड़ा व्यंग्य, जानें क्या कहा

राजस्थान पर 5.79 लाख करोड़ रुपए का कर्ज

बताया जा राह है कि राजस्थान सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती कर्ज से निपटना है। राजस्थान 5.79 लाख करोड़ रुपए के भारी कर्ज में डूबा हुआ है। देश में किसी भी राज्य के लिए सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़ें -

किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे पर नया अपडेट, सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान, सुनकर चौंके लोग