9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2023 : जानें वसुंधरा को कहां से मिला टिकट, अशोक लाहोटी का पार्टी ने काटा कटा

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को झालरापाटन से चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Assembly Election 2023

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को झालरापाटन से चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं विद्याधर नगर विधायक नरपत सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़ से प्रत्याशी बनाया गया है।

दूसरी सूची में जयपुर की कई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। मालवीय नगर से चौथी बार कालीचरण सराफ को टिकट दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदली गई है। पार्टी ने उन्हें चूरू की बजाय तारा नगर से प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले भी वो इस सीट से प्रत्याशी रह चुके हैं। वहीं उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां को पार्टी ने फिर आमेर से चुनाव मैदान में उतारा है। चौमूं से रामलाल शर्मा, फुलेरा से निर्मल कुमावत, बगरू से कैलाश वर्मा सहित कई सीटों पर वापस प्रत्याशियों को रिपिट किया गया है।

कई पूर्व मंत्रियों को भी टिकट

पार्टी ने कई पूर्व मंत्रियों को भी चुनाव मैदान में उतारा है। वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, श्रीचंद कृपलानी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, प्रताप सिंह सिंघवी को पार्टी ने मैदान में उतारा है। इसके अलावा पिछले दिनों पार्टी में आए कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से मैदान में उतारा गया है।

वंशवाद की झलक भी दिखी

भाजपा राजनीति में वंशवाद का विरोध करती आई है। मगर दूसरी सूची में कई पूर्व विधायकों के परिजनों को टिकट दिया गया है। पूर्व मंत्री दिगंबर सिंह के पुत्र शैलेश सिंह को डीग, किरन माहेश्वरी की पुत्री दीप्ती को राजसमंद, धर्मपाल चौधरी के बेटे को मुण्डावर, पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट के पुत्र रामस्वरूप लांबा को नसीराबाद से टिकट दिया गया है।


विधानसभा सीट—प्रत्याशी
रायसिंहनगर—बलवीर सिंह लूथरा
अनूपगढ़—संतोष बावरी
सांगरिया—गुरदीप सिंह शहपीणी
पीलीबंगा—धर्मेन्द्र मोची
नोहर—अभिषेक मटोरिया
बीकानेर पश्चिम—जेठानन्द व्यास
बीकानेर पूर्व—सिद्धी कुमारी
लूणकरणसर—सुमित गोदारा
नोखा—बिहारीलाल विश्नोई
तारानगर—राजेंद्र राठौड़
चूरू—हरलाल सहारण
रतनगढ़—अभिनेश महर्षि
सुरजगढ़—सन्तोष अहलावत
धोद (अजा)—गोवर्धन वर्मा
नीम का थाना—प्रेमसिंह बाजौर
श्रीमाधोपुर—झाबर सिंह खर्रा
चौमूं—रामलाल शर्मा
फुलेरा—निर्मल कुमावत
आमेर—सतीश पुनिया
मालवीय नगर—कालीचरण सराफ
सांगानेर—भजन लाल शर्मा
बगरू—कैलाश चन्द वर्मा
चाकसू—रामवतार बैरवा
मुण्डावर—मंजीत धर्मपाल चौधरी
थानागाजी—हेम सिंह भड़ाना
अलवर शहर—संजय शर्मा
डीग-कुम्हेर—डॉ.शैलेश सिंह
धौलपुर—डॉ शिवचरण कुशवाहा
खंडार—जितेन्द्र गोठवाल
मालपुरा—कन्हैयालाल चौधरी
पुष्कर—सुरेश सिंह रावत
अजमेर उत्तर—वासुदेव देवनानी
अजमेर दक्षिण—अनिता भदेल
नसीराबाद—रामस्वरूप लांबा
ब्यावर—शंकर सिंह रावत
जायल—डॉ.मन्जू बाघमार
नागौर—डॉ ज्योति मिर्धा
मेडता—लक्ष्मणराम मेघवाल (कलरू)
मकराना—सुमिता भींचर
परबतसर—मानसिंह किनसरिया
नावां—विजय सिंह चौधरी
जैतारण—अविनाश गहलोत
सोजत—शोभा चौहान
पाली—ज्ञानचंद पारख
बाली—पुष्पेन्द्रसिंह राणावत
सुमेरपुर—जोराराम कुमावत
सूरसागर—देवेन्द्र जोशी
पोकरण—महंत प्रतापपुरी महाराज
सिवाना—हम्मीर सिंह भायल
चौहटन—आदुराम मेघवाल
आहौर—छगन सिंह राजपुरोहित
जालौर—जोगेश्वर गर्ग
सिरोही—ओटाराम देवासी
पिण्डवाड़ा-आबू—समाराम गरासिया
रेवदर—जगसीराम कोली
गोगुंदा—प्रतापलाल गमेती
झाड़ौल—बाबूलाल खराडी
उदयपुर ग्रामीण—फूल सिंह मीणा
उदयपुर—ताराचंद जैन
सलूम्बर—अमृतलाल मीणा
धरियावद—कन्हैया लाल मीणा
आसपुर—गोपीचंद मीणा
घाटोल—मानशंकर निनामा
गढ़ी—कैलाश चन्द्र मीणा
चित्तौड़गढ़—नरपत सिंह राजवी
निम्बाहेड़ा—श्रीचन्द कृपलानी
बाड़ी सादड़ी—गौतम सिंह डाक
प्रतापगढ़—हेमंत मीणा
कुम्भलगढ़—सुरेन्द्र सिंह राठौड़
राजसमंद—दीप्ती महेश्वरी
नाथद्वारा—कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़
आसीन्द—झब्बर सिंह सांखला
भीलवाड़ा—विठ्ठलशंकर अवस्थी
जहाजपुर—गोपीचंद मीणा
माण्डलगढ़—गोपाल लाल शर्मा
बूंदी—अशोक डोगरा
सांगोद—हीरालाल नागर
कोटा दक्षिण—संदीप शर्मा
छबड़ा—प्रताप सिंह सिंघवी
डग—कालूलाल मेघवाल
झालरापाटन—वसुन्धरा राजे
खानपुर—नरेन्द्र नागर
मनोहर थाना—गोविन्द रानीपुरिया

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग