30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan BJP First list: राजस्थान में भाजपा ने जारी की पहली सूची, जानें उम्मीदवारों की पूरी डिटेल

Rajasthan BJP First list: भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की घोषणा होते ही प्रदेश में 41 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पहली सूची में सात सांसद चुनाव मैदान में उतारे गए हैं।

5 min read
Google source verification
Rajasthan Assembly Election 2023 : BJP First List Candidate All detail

Rajasthan BJP First list: जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की घोषणा होते ही प्रदेश में 41 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पहली सूची में सात सांसद चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। 17 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि 17 सीटों पर पुराने चेहरों पर दांव खेला गया है। ऐसे चेहरों को भी टिकट दिया गया है, जो 2018 में अन्य दलों से या बागी होकर चुनाव लड़े और अब भाजपा में आ चुके हैं।

41 सीटों से मात्र एक सीट पर ही भाजपा विधायक हैं, सांसद को टिकट देने के लिए विधायक का टिकट काट दिया गया है। सात में से छह लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद हैं। 41 में से चार सीटों पर महिलाओं का उम्मीदवार बनाया गया है। परिवारवाद को लेकर पार्टी ने संदेश देने की कोशिश भी की है, लेकिन कुछ जगह पूर्व नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट भी मिला है।

विद्याधर नगर से विधायक नरपत सिंह राजवी का पार्टी ने फिलहाल टिकट काट दिया है। उनकी जगह राजसमंद सांसद दीया कुमारी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह झोटवाड़ा से भी पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत की जगह जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह का उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व सांसद कुंजीलाल मीणा के पुत्र राजेन्द्र मीणा को बामनवास से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में बीजेपी ने जारी कर दी पहली लिस्ट, यहां देखें पूरी सूची

1. बायतु : बालाराम मूढ़
उम्र: 65, 10वीं कॅरियर/
नया नाम: भाजपा जिला उपाध्यक्ष,
2013: कैलाश चौधरी जीते
2018: कैलाश चौधरी: हारे
मौजूदा विधायक का नाम : हरीश चौधरी

2. कुशलगढ़: भीमा भाई डामोर
उम्र व शिक्षा :उम्र: 65, 10वीं
कॅरियर/नया नाम : एक बार विधायक, राजे सरकार में संसदीय सचिव रहे, गत चुनाव हारे।
2013: भीमा भाई डामोर: जीते
2018: भीमा भाई डामोर: हारे
मौजूदा विधायक का नाम : रमीला खडिय़ा

3. बागीदौरा : कृष्णा कटारा
उम्र व शिक्षा :उम्र: 53, हा. सैकंडरी
कॅरियर/नया नाम : पहली बार मिला टिकट, प्रदेश मंत्री, 2004 में बांसवाड़ा नगर पालिकाध्यक्ष।
2013: खेमराज गरासिया : हारे
2018: खेमराज गरासिया : हारे
मौजूदा विधायक : महेंद्रजीतसिंह मालवीया

4. बांदीकुई : भागचंद टांकड़ा
उम्र व शिक्षा : 45, स्नातक
कॅरियर: वर्ष 2013 में निर्दलीय और 2018 में बीएसपी से चुनाव लड़ चुके हैं।
2013: अलकासिंह गुर्जर : जीत
2018: रामकिशोर सैनी : हार
मौजूदा विधायक का नाम : गजराज खटाणा

यह भी पढ़ें : राजस्थान में सांसदों के भरोसे भाजपा, पहली सूची में 7 को उतारा मैदान में, 41 उम्मीदवार तय

5. लालसोट: रामबिलास मीना
उम्र व शिक्षा : 47, दसवीं
कॅरियर : स्थानीय राजनीतिक परिवार से, 2018 में भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा।
2013: वीरेन्द्र मीना : हार
2018: रामबिलास मीना : हार
मौजूदा विधायक का नाम : परसादीलाल मीना


6. सवाईमाधोपुर: डॉ. किरोड़ीलाल मीना
उम्र व शिक्षा : 72, एमबीबीएस
कॅरियर: राज्यसभा सांसद, पांच बार विधायक, दो बार लोकसभा सांसद, पत्नी गोलमा मंत्री रहे चुकी।
2013: दीया कुमार: जीती
2018: आशा मीना: हारी
मौजूदा विधायक का नाम : दानिश अबरार

7. बामनवास: राजेन्द्र मीना
उम्र व शिक्षा : 52, स्नातक
कॅरियर : पिता कुंजीलाल 4 बार विधायक, एक बार सांसद, स्वयं प्रधान व गत बार भाजपा प्रत्याशी रहे।
2013: कुंजीलाल मीना: जीते
2018: राजेन्द्र मीना: हारे
मौजूदा विधायक का नाम : इंदिरा मीना

8. लक्ष्मणगढ़: सुभाष महरिया
उम्र व शिक्षा : 66, बीए
कॅरियर/नया नाम: तीन बार सांसद रह चुके है। तीन चुनाव हार भी चुके हैं। हाल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। महरिया इसी सीट पर गोविन्द सिंह डोटासरा के सामने विधानसभा का एक चुनाव पहले हार चुके हैं।
2013: गोविंद सिंह डोटासरा : जीते
2018: गोविंद सिंह डोटासरा : जीत
मौजूदा विधायक : गोविंद सिंह डोटासरा

9. फतेहपुर: श्रवण चौधरी
उम्र व शिक्षा : 52, बीटेक
कॅरियर/नया नाम: कोचिंग संचालन से जुड़े। राजनीति में पहली बार आए है। पिछले दिनों भाजपा की सदस्यता ली थी। इसी विधानसभा क्षेत्र के मूल निवासी हैं।
2013: नंदकिशोर महरिया
2018: हाकिम अली खा
मौजूदा विधायक : हाकिम अली खा

10. दांतारामगढ़: गजानंद कुमावत
उम्र व शिक्षा : 55, सीसै
कॅरियर/नया नाम: चार बार सरपंच रहे। एक बार जिला परिषद सदस्य। भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके है। वहीं माटी कला बोर्ड में सदस्य रह चुके हैं। 2013: नारायण सिंह
2018: वीरेन्द्र सिंह
मौजूदा विधायक : वीरेन्द्र सिंह

11. सुजानगढ़: संतोष मेघवाल
उम्र व शिक्षा : 40, स्नातक:
कॅरियर/नया नाम: दो बार पंचायत समिति बीदासर प्रधान। वर्तमान में भी है। 2018 के चुनाव में पूर्व मंत्री भंवरलाल मेघवाल के सामने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 38500 मत प्राप्त किए थे।
2013: मास्टर भंवरलाल मेघवाल
2018: मनोज मेघवाल
मौजूदा विधायक : मनोज मेघवाल

12. किशनगढ़: भागीरथ चौधरी
उम्र: 69, बी.ए द्वितीय वर्ष
कॅरियर: दो बार विधायक, मौजूदा अजमेर सांसद
2013: भागीरथ चौधरी : जीते
2018: सुरेश टांक : जीत (निर्दलीय)
मौजूदा विधायक का नाम : सुरेश टांक

13. केकड़ी: शत्रुघ्न गौतम
उम्र: 47, बी.ए
कॅरियर: एक बार विधायक, वसुंधरा सरकार में संसदीय सचिव रहे
2013: शत्रुघ्न गौतम : जीते
2018: डॉ. रघु शर्मा : जीत
मौजूदा विधायक का नाम : डॉ. रघु शर्मा

14. श्रीडूंगरगढ़ : ताराचंद सारस्वत
उम्र: 69, बी.कॉम
कॅरियर/नया नाम : पिछला चुनाव हारे। देहात जिला अध्यक्ष समेत संगठन में कई पदों पर रहे हैं।
2013: किशनाराम नाई : जीते
2018: ताराचंद सारस्वत : हारे
मौजूदा विधायक का नाम : गिरधारीलाल महिया

15. श्रीगंगानगर : जयदीप बिहाणी
उम्र: 58, बी.कॉम
कॅरियर/नया नाम 2018 में निर्दलीय चुनाव लड़ा। चौथे स्थान पर रहे
2013: राधेश्याम गंगानगर: हारे
2018: विनीता आहूजा : हारे
मौजूदा विधायक का नाम : राजकुमार गौड़

16. भादरा: संजीव बेनीवाल
उम्र: 57, एमए
कॅरियर/नया नाम: 2013 में विधायक बने। 2018 में भाजपा से चुनाव लड़ा और हार गए।
2013: संजीव बेनीवाल जीते
2018: संजीव बेनीवाल: हारे
मौजूदा विधायक का नाम : बलवान पूनिया

17. मांडल: उदयलाल भडाणा
उम्र: 45, सैकंडरी
पूर्व में निर्दलीय लड़े: वर्ष 2018 में मांडल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा।
2013: कालूलाल गुर्जर : जीते
2018: रामलाल जाट : जीते
मौजूदा विधायक का नाम :रामलाल जाट

18. सहाड़ा: लादूलाल पितलिया
उम्र: 52, 10वीं
पूर्व में निर्दलीय लड़े: वर्ष 2018 में सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा।
2013: डॉ. बालूराम चौधरी : जीते
2018: कैलाश त्रिवेदी : जीते
मौजूदा विधायक का नाम :गायत्री देवी त्रिवेदी

19. खेरवाड़ा : नानालाल अहारी
उम्र: 65, 10वीं
कॅरियर/नया नाम : अहारी वर्ष 2013 में विधायक का चुनाव जीते हैं।
2013: नानालाल अहारी: जीते
2018: दयाराम परमार : जीते
मौजूदा विधायक का नाम : दयाराम परमार

20. कोटपूतली: हंसराज पटेल
उम्र: 54, सैकंडरी
कॅरियर/नया नाम: एक बार कांग्रेस के टिकट पर व दो बार निर्दलीय चुनाव लड़े, तीनों चुनाव हारे।
2013: बनवारी लाल : हारे
2018: : मुकेश गोयल : हारे
मौजूदा विधायक का नाम : राजेन्द्र यादव

21. दूदू: प्रेमचंद बैरवा
उम्र: 54, पीएचडी
कॅरियर/नया नाम: दूदू से एक बार विधायक, एक बार जयपुर जिला परिषद के सदस्य रहे।
2013: प्रेमचंद बैरवा : जीते
2018: प्रेमचंद बैरवा: हारे
मौजूदा विधायक का नाम : बाबूलाल नागर

22. बस्सी : चंद्रमोहन मीणा
उम्र: 69, एमए एमफिल
कॅरियर/नया नाम: पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। रिटायर्ड आईएएस हैं। भाभी व भतीजी चुनाव लड़ चुकी हैं।
2013: कन्हैया लाल मीना: हारे
2018: कन्हैया लाल मीना:
हारे मौजूदा विधायक का नाम : लक्ष्मण मीणा

23. विद्याधर नगर: दीयाकुमारी
उम्र: 52, पीएचडी
कॅरियर/नया नाम : सवाईमाधोपुर से सांसद रह चुकी, अभी राजसमंद से सांसद हैं।
2013: नरपत सिंह राजवी : जीते
2018: नरपत सिंह राजवी : जीते
मौजूदा विधायक का नाम : नरपत सिंह राजवी

24. नगर: जवाहरसिंह बेढ़म
उम्र: 55, ग्रेजुएट
कॅरियर/नया नाम: कामां से पिछला चुनाव हारे, 2013 में डांग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रहे
2013: अनीता सिंहगुर्जर : जीते
2018: अनीता सिंह गुर्जर : हारी
मौजूदा विधायक का नाम : वालिब अली

25.वैर: बहादुर सिंह कोली
उम्र: 61, नवीं पास
कॅरियर/नया नाम: 1998, 2014 में सांसद रहे, 2008, 2013 में विधायक बने।
2013: बहादुर सिंह कोली : जीते
2018: रामस्वरूप कोली : हारे
मौजूदा विधायक का नाम : भजनलाल जाटव