
Rajasthan Assembly Election 2023 : चुनावी बिसात बिछने के बाद भाजपा ने अपने सोशल मीडिया कैम्पेन को विपक्षी पार्टी के बयानों पर ज्यादा केंद्रित कर दिया है। कांग्रेस के उन बयानों पर को वायरल और ट्रेंड किया जा रहा है, जिससे चुनाव में उन्हें फायदा मिलने की संभावना है। इसके लिए मूल वीडियो के साथ खुद के वीडियो भी अपलोड किए जा रहे हैं।
इनमें हाल ही विधायक भरत सिंह, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मंत्री परसादीलाल मीना, मंत्री शांति धारीवाल के बयान को भाजपा राजस्थान सोशल मीडिया चैनल से वायरल किया गया। इनमें धारीवाल का विधानसभा में दिया गया मर्दों के प्रदेश वाला बयान, भरत सिंह का सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ दिया गया वक्तव्य भी शामिल है। वायरल किए गए वीडियो को कुछ ही घंटे में सैकड़ों लोगों ने देखा और कमेंट भेजे। ये वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर दिनभर ट्रेंड किया जाते रहे।
लोगों से पूछ रहे, आप बताओ कितना सही
भाजपा की आईटी शाखा की ओर से ऐसे विवादित ऑडियो, वीडियो, फोटो का संग्रह किया जा रहा है। इसे तत्काल वायरल करने के साथ ही लोगों से इसके बारे में प्रतिक्रिया भी मांगी जा रही है। इसे फेसबुक, यू-ट्यूब पर देखने के लिए मतदाताओं को मैसेज में लिंक भेजा जा रहा है।
प्रत्याशियों के गाथाओं के वीडियो..
-भाजपा ने केंद्र सरकार, पीएम नरेन्द्र मोदी की उपलिब्ध गिनाने और उसके जरिए वोट मांगने के लिए 13 मिनट का वीडियो बनाया है। इसमें राजस्थान में हुए कार्यों का बखान किया। साथ ही चौपाल पर चर्चा करते ग्रामीण और राशन लेने जाते हुए महिलाओं को दिखाया गया है।
-इसी तर्ज पर प्रत्याशियों की गाथाओं के वीडियो भी बनाए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की ओर से कराए गए विकास कार्यों की गाथा का वीडियो वायरल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इतने फॉलोअर्स
-एक्स (ट्विटर) पर 9.06 लाख फॉलोअर्स
-फेसबुक पर 27 लाख फॉलोअर्स
-यूट्यूब पर 7800 सब्सक्राइबर्स
संबंधित विषय:
Published on:
06 Nov 2023 07:54 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
