
सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास BJP में हुए शामिल
जयपुर।
राजस्थान में भाजपा अपना कुनबा बढ़ाकर विधानसभा चुनाव जीतने की जुगत में है। यही वजह है कि नेता-कार्यकर्ताओं के लिए कुनबे में नए मतदाताओं को जोड़ने का टारगेट तय किया गया है। चुनाव से पहले प्रदेश में 52 हज़ार 62 बूथों पर 50 लाख से ज्यादा नए मतदाताओं को भाजपा का सदस्य बनाना है। भाजपा के विधायक, सांसद, वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं का होमवर्क जांचा जाएगा।
राजस्थान भाजपा का दावा है कि अब तक 1.26 करोड़ वोटर उसके सदस्य हैं। संगठन ने उनसे संपर्क करना शुरू कर दिया। विधानसभावार सूची तैयार की गई है, जो संबंधित मंडल अध्यक्षों को दी जाएगी। इनमें सक्रिय सदस्यों की संख्या 81 हजार है।
तीन चरण में सदस्यता अभियान
पार्टी तीन चरण में सदस्यता अभियान पूरा कर रही है। इसके लिए एक नंबर भी जारी किया गया है, जिसमें जुड़ने वाले मिस्ड कॉल या एसएमएस कर सकते हैं। वेबसाइट के जरिए भी पार्टी से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा बारकोड स्कैन करके सदस्यता ग्रहण करने का विकल्प भी दिया गया है। विधायक, नेता विधानसभा क्षेत्र में टेबल लगाकर सदस्य बनाने में जुटे हैं।
फैक्ट फाइल-
मंडल इकाई 1126
बूूथ 52062
शक्ति केंद्र 8317
लाभार्थी 22700077
विशेष सम्पर्क सूची 2280
दावा
वर्ष 2018 तक 76 लाख सदस्य जोड़े
वर्ष 2019-20 में 50 लाख नए सदस्य बनाए
76 लाख सदस्य बनाने में कई साल लग गए, लेकिन एक ही साल में उसकी तुलना में 66% सदस्य बना लिए
इस तरह 1.26 लाख सदस्य जोड़ने का दावा किया
(वर्ष 2020 और 2021 में नए सदस्य बनाने का अभियान नहीं चलाया गया)
Published on:
26 Aug 2023 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
