8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2023 : गहलोत सरकार की राहतों-सौगातों के बीच BJP की बड़ी तैयारी शुरु, RSS भी निभाएगी भूमिका !

Rajasthan Assembly Election 2023 : गहलोत सरकार जहां सत्ता में बरकरार रहने के लिए राहतों और सौगातों की बौछार करने में जुटी है, तो वहीं प्रतिद्वंदी भाजपा राज्य की कांग्रेस सरकार को पटखनी देने में पूरा ज़ोर लगा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 23 Aug 2023, 2:53 PM IST

11.jpeg

जयपुर।

राजस्थान की गहलोत सरकार जहां सत्ता में बरकरार रहने के लिए राहतों और सौगातों की बौछार करने में जुटी है, तो वहीं प्रतिद्वंदी भाजपा राज्य की कांग्रेस सरकार को पटखनी देने में पूरा ज़ोर लगा रही है। इसी 'मिशन' पर जुटी भाजपा अब चुनाव में जाने से पहले 'संकल्प पत्र' (घोषणा पत्र) तैयार करने में लग गई है। इस काम के लिए पार्टी ने हाल ही में बाकायदा 'संकल्प पत्र समिति' का भी गठन किया है, जिसका संयोजक केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बनाया गया है।

आरएसएस से भी लिए जाएंगे सुझाव

प्रदेश भाजपा 'संकल्प पत्र समिति' की मंगलवार को जयपुर में हुई पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल संतोष की मौजूदगी में हुई इस बैठक में समिति को निर्देशित किया गया है कि संकल्प पत्र 15 अक्टूबर तक तैयार कर लिया जाएगा। ख़ास बात ये है कि भाजपा अपना संकल्प पत्र तैयार करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी सुझाव लेगी। यह जिम्मा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को दिया गया है।

आमजन से ऐसे लिए जाएंगे सुझाव

लोगों के सुझाव एकत्रित करने के लिए विधानसभावार एलईडी रथ चलाए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्रों में करीब दस हजार पेटियां रखवाई जाएंगी, जिनमें लोग अपने सुझाव पत्र डाल सकेंगे। इन पेटियों को ‘आकांक्षा’ नाम दिया गया है। पार्टी का मानना है कि सुझाव की जगह लोग अपनी आकांक्षा लिखकर इनमें डालेंगे।

ये भी पढ़ें : वसुंधरा राजे पर भाजपा का भरोसा कायम, 'मिशन राजस्थान' में दे डाली ये बड़ी ज़िम्मेदारी

1 करोड़ से ज़्यादा लेंगे सुझाव!

'संकल्प पत्र समिति' ने संकल्प पत्र तैयार करने के लिए कम से कम 1 करोड़ 60 लाख लोगों से सुझाव लेने का टारगेट रखा है। इनमें हर वर्ग और हर आयु के लोग शामिल होंगे। पार्टी सह संयोजकों को संभागवार सुझाव एकत्रित करने का जिम्मा दिया गया है। संकल्प पत्र समिति की बैठक में सह संयोजक किरोड़ी लाल मीणा नहीं आए।

परिवर्तन यात्रा में भी लेंगे सुझाव
संकल्प पत्र समिति के संयोजक व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया है कि प्रदेश में चार स्थानों से निकलने वाली परिवर्तन यात्रा के दौरान भी रथों पर एक सुझाव पेटी रखी जाएगी, जिसमें जनता अपना सुझाव दे सकेगी। जनाक्रोश यात्रा और नहीं सहेगा राजस्थान में आए सुझावों को भी संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार की योजनाओं के समीक्षा भी करेंगे।

ये भी पढ़ें : ... तो सीएम गहलोत के सामने चुनाव लड़ेंगे BJP के गहलोत, जानें क्यों बन रही दिलचस्प संभावना?

ये नेता हैं संकल्प पत्र समिति में

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को प्रदेश संकल्प पत्र समिति का संयोजक बनाया गया है। अब उन्हीं पर राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणा पत्र की जिम्मेवारी रहेगी। इस काम में सह-संयोजक की भूमिका में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी, किरोड़ीलाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व विधायक अल्का सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष मेहरिया, प्रभुलाल सैनी और राखी राठौड़ शामिल है। इसके अलावा सदस्य के रूप में भी कई भाजपा नेताओं का नाम शामिल है