दिलचस्प रहेगा 'गहलोत वर्ज़ेज़' गहलोत मुकाबला
यदि भाजपा सांसदों को कुछ सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़वाती है, तो संभावित है कि ऐसा दांव जोधपुर की हॉटेस्ट सीट सरदारपुरा में खेला जा सकता है। यहां से कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही संभावित उम्मीदवार बताए जा रहे हैं, जबकि उन्हें हारने के लिए भाजपा इस सीट पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत या केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत को चुनाव लड़वा सकती है। अगर इस तरह कि संभावना बनती है तो इस सीट पर 'गहलोत वर्सेज़ गहलोत' का दिलचस्प मुकाबला भी देखने को मिल सकता है।