जयपुरPublished: Aug 26, 2023 12:17:27 pm
Nakul Devarshi
Rajasthan Assembly Election 2023 : सत्ता में लौटने के लिए BJP लगा रही ज़ोर, अब इस 'रणनीति' पर है पूरा फोकस
जयपुर।
राजस्थान में भाजपा अपना कुनबा बढ़ाकर विधानसभा चुनाव जीतने की जुगत में है। यही वजह है कि नेता-कार्यकर्ताओं के लिए कुनबे में नए मतदाताओं को जोड़ने का टारगेट तय किया गया है। चुनाव से पहले प्रदेश में 52 हज़ार 62 बूथों पर 50 लाख से ज्यादा नए मतदाताओं को भाजपा का सदस्य बनाना है। भाजपा के विधायक, सांसद, वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं का होमवर्क जांचा जाएगा।