30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023 : BJP की पहली सूची को लेकर काउंटडाउन, अब नई दिल्ली से आ गई ये बड़ी खबर

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा की राजस्थान में पहली सूची का पैनल तैयार है, लेकिन इस पैनल में से एक उम्मीदवार के नाम पर अब भी सहमति नहीं बन पा रही है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Oct 09, 2023

bjp_flag.jpg

जयपुर.Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा की राजस्थान में पहली सूची का पैनल तैयार है, लेकिन इस पैनल में से एक उम्मीदवार के नाम पर अब भी सहमति नहीं बन पा रही है। इसे 'लेकर दिल्ली में बड़े नेताओं के बीच मुलाकात का दौर चल रहा है। समन्वय और सहमति बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के पदाधिकारी भी दिल्ली में हैं। जयपुर के बाद उनकी यहां भी भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष के साथ बैठक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक पहली सूची जारी करने से पहले प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के शीर्ष नेताओं के साथ हाईलेवल मीटिंग होनी है। यही कारण है कि आलकमान आपसी समन्वय बैठाकर जल्द से जल्द प्रत्याशी सूची तैयार करे में जुटा है। उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर से भी प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं का मिलने का दौर चलता रहा। प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने शनिवार और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा सहित कई नेता रविवार को उनके जयपुर निवास पर मिले। उनसे राजस्थान के सियासी समीकरण पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें : टिकट से पहले सोशल मीडिया पर 'शह और मात', टटोल रहे जनता का मन
इसलिए कयास तेज
पहली सूची फाइनल करने की मशक्कत के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष का राजस्थान प्रवास का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। माना जा रहा है कि पहली सूची पर होमवर्क पूरा होने के बाद ही वे कार्यक्रम तय करेंगे।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस उम्मीदवारों का चयन ऐनवक्त पर अटका, सामने आई ये बड़ी वजह

प्रधान ने दावेदारों की टटोली नब्ज
केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सूची जारी होने से पहले नेता- कार्यकर्ताओं को एक रहने का पाठ पढ़ाया। जयपुर आए प्रधान ने रविवार को जयपुर संभाग के पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि- पुराने चेहरों का टिकट कटता है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह दूसरे साथी की मदद नहीं करें।