31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम गहलोत को हुई कटारिया के स्वास्थ्य की चिन्ता, बीच सदन में कही यह बात

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 17 Jan 2019, 7:45 PM IST

ashok gehlot

सीएम गहलोत को हुई कटारिया के स्वास्थ्य की चिन्ता, बीच सदन में कही यह बात

शैलेन्द्र अग्रवाल / जयपुर। राज्यपाल अभिभाषण के दौरान गुरुवार को विधानसभा के पहले सत्र में जमकर हंगामा हुआ। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्य हनुमान बेनीवाल ने राज्यपाल कल्याण सिंह पर सीधे टिप्पणी की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी निशाना साधा। अभिभाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने बेनीवाल को चुनौती दी कि मशल पॉवर में वे भी कमजोर नहीं हैं। अपमान नहीं सहेंगे, सदन भले पांच साल नहीं चले।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले दिन ही नेता प्रतिपक्ष के सदन पांच साल तक नहीं चलने का बयान देने पर आपत्ति जताई। गहलोत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने आवेश में आकर जिन शब्दों का प्रयोग किया, वो भी अच्छी बात नहीं। वे आपे से बाहर होकर अपनी बात कहते हैं। नेता प्रतिपक्ष गुस्सा नहीं करें, बीपी हाई हो जाएगा। जो उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। सदन में जो घटनाक्रम हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता ने अपने मुद्दे उठाने के लिए चुनकर भेजा, उनकी बात रखने के लिए सदन को सही चलाना सभी की जिम्मेदारी है।

कटारिया ने यह दिया जवाब
मुख्यमंत्री गहलोत के बयान पर कटारिया ने कहा कि वे मेरे स्वास्थ्य के बारे में चिंता नहीं करें। ये स्वास्थ्य कल के बजाय आज ही चला जाए। लेकिन यह अपमान सहन करने के लिए धरती पर पैदा नहीं हुआ।