31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

56 इंच की छाती वालों को पांच साल, हमें अभी एक महीना, फिर भी हम से मांगते हो जवाब

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 22 Jan 2019, 7:10 PM IST

sachin pilot

56 इंच की छाती वालों को पांच साल, हमें अभी एक महीना, फिर भी हम से मांगते हो जवाब

शादाब अहमद / जयपुर। सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण और गुर्जर आरक्षण को लेकर भाजपा विधायकों ने विधानसभा में मंगलवार को जमकर हंगामा किया। भाजपा विधायकों ने वेल में भाजपा विधायकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ के गुर्जर आरक्षण का मसला उठाने के जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि 56 इंच की छाती रखने का दावा करने वालों की केन्द्र और राज्य में पांच साल तक सरकार रही। फिर भी कुछ नहीं किया। हमारी सरकार को बने हुए एक महीना हुआ है और जवाब मांगा जा रहा है।

पायलट ने कहा कि गुर्जर सहित पांच जातियों को आरक्षण देने के मुद्दे पर सरकार संवेदनशील है। हिंसा या लाठीचार्ज से नहीं बल्कि संवाद कर इस मुद्दे का हल करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि झूठे वादों का सिलसिला पूर्व मुख्यमंत्री ने शुरू किया और जातियों-समाजों को बरगलाया गया। उन्होंने कहा कि इनकी सरकार में 72 लोगों को गोलियों से मारा गया, उसका इनके पास जवाब नहीं है।

उन्होंने कहा कि गत सरकार द्वारा विधानसभा में गुर्जर सहित पांच जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग में आरक्षण देने के लिए विधेयक पारित किया था, लेकिन लचर पैरवी कर मामले को उलझाया गया। हम इसको अब सुलझाएंगे। इससे पहले राठौड़ ने कहा कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला ने आरक्षण नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दे रखी है। साथ ही पहले का अनुभव रहा है कि गुर्जर आंदोलन से जनजीवन पर असर पड़ता रहा है।