भाजपा ने राजस्थान चुनाव के लिए अब तक उम्मीदवारों की चार सूची जारी की है। पहली सूची में 41, दूसरी में 83, तीसरी में 58 और चौथी में 2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस तरह भाजपा ने अब तक 184 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि भाजपा ने अभी तक हनुमानगढ़, चूरू, शाहपुरा, विराटनगर, किशनपोल, आदर्श नगर, सिविल लाइन्स, राजाखेड़ा, मसूदा, शेरगढ़, बाड़मेर, पचपदरा, मावली, पीपल्दा, कोटा उत्तर और सरदारशहर से अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है।