6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी ने चुनाव संचालन समिति की घोषणा, मदनलाल सैनी को बनाया समिति का अध्यक्ष

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
amit shah and raje

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव संचालन समिति की घोषणा कर दी है। समिति का अध्यक्ष मदनलाल सैनी को बनाया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दिल्ली स्थित निवास पर गुरुवार को राज्य के नेताओं की बैठक में यह समिति तय की गई है। समिति में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सदस्य बनाया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को समिति का संयोजक बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है।

गौरव यात्रा: जनसभाओं में कांग्रेस पर तीखे प्रहार, सीएम राजे ने कहा- 50 साल के राज में कुछ नहीं किया

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी इस सूची में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनियां को सह संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा समिति में केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी, राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा, नारायण पचारियां, राज्य सरकार में मंत्री गुलाब चंद कटारिया, अरुण चतुर्वेदी, राजेन्द्र राठौड़, यूनुस खान, सांसद ओम बिड़ला, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और ओंकार सिंह लखावत को सदस्य बनाया गया है।

शाह के दौरे से पहले घोषणा
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अगले सप्ताह 11 सितंबर को प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। शाह के दौरे से पूर्व प्रदेश में चुनाव संचालन समिति की घोषणा से यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब शाह की सहमति से ही राज्य में टिकटों का वितरण होगा। संचालन समिति के सदस्य इस दौरे के समय शाह के सामने संभावित प्रत्याशियों के नाम की सूची रख सकते हैं।

शाह आगामी सप्ताह में जयपुर के अलावा उदयपुर का भी दौरा करेंगे। इसके तहत वे 18 सितंबर को उदयपुर भी जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, शाह के सितंबर माह में प्रदेश में करीब पांच दिन दौरा करने की संभावना है। इसमें वे अन्य संभागों में भी जा सकते हैं। फिलहाल शाह का अन्य संभागों का दौरा अभी तय नहीं हुआ है।