जयपुर

राजस्थान में भाजपा का कुनबा बढ़ा, सूबे के दो बड़े नेताओं ने Join की पार्टी

Rajasthan BJP family expands : आज मंगलवार को राजस्थान के दो बड़े नेता कल्याण सिंह कालवी के पोते भवानी सिंह कालवी और विश्वराज सिंह मेवाड भाजपा में शामिल हो गए हैं।

3 min read
BJP

Bhawani Singh Kalvi - Vishvaraj Singh Mewar join BJP : राजस्थान में भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को कल्याण सिंह कालवी के पोते भवानी सिंह कालवी ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर भाजपा ज्वाइन की। इसके साथ ही मेवाड़ राजघराने के महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। दोनों नेताओं को दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर ज्वाइन कराया गया। अरुण सिंह, दिया कुमारी, सीपी जोशी और अर्जुन राम मेघवाल ने विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी को भाजपा ज्वाइन करवाई।

सी पी जोशी ने किया स्वागत

राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सी पी जोशी ने कहा, जिनकी आज पार्टी में सदस्यता हुई है वह वीर महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ हैं, और दूसरे भवानी सिंह कालवी जिनके पिता करनी सेना के अध्यक्ष रहे हैं। सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विजन में आस्था रखते हुए इन दोनों नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। इनके परिवार का एक इतिहास रहा है और भाजपा के साथ इनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

दोनों नेताओं की जॉइनिंग महत्वपूर्ण - अर्जुन राम मेघवाल

दोनों नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा राजस्थान में बदलाव तय है। चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद यह जॉइनिंग हो रही है और इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में इनका बड़ा योगदान रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का जो संकल्प लिया है, उसमें राजस्थान की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है और राजस्थान को विकसित राजस्थान बनाने में आज की इस जॉइनिंग की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी।


भवानी सिंह कालवी कौन हैं ?

नागौर जिले के कालवी गांव निवासी भवानी सिंह कालवी ने भाजपा का दामन थामा है। भवानी सिंह कालवी राजपूत समाज के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री कल्याण सिंह कालवी के पोते हैं। इनके पिता स्वर्गीय लोकेन्द्र सिंह कालवी प्रदेश के जाने माने समाजसेवी रहे हैं और सामाजिक न्याय मंच के संस्थापक है। कालवी राजस्थान में स्थापित नाम है। ऐसे में उनके परिवार के भवानी सिंह कालवी को नागौर से चुनावी मैदान में उतारे जाने की चर्चाएं हैं।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : मशहूर डांसर गोरी नागोरी की राजनीति में एंट्री, AAP ज्वॉइन की

गेम जितनी को कोशिश करेंगे - भवानी सिंह कालवी


इस अवसर पर भवानी सिंह कालवी ने कहा वो पोलो के खिलाड़ी रहे हैं और इस नाते कह सकते हैं कि देश की सबसे मजबूत पार्टी भाजपा है, जिसके कैप्टन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और टीम मेंबर के नाते जो भी उन्हें हुक्म दिया जाएगा, उसका पूरा पालन करेंगे और गेम ( चुनाव ) जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

पूर्वजों ने हमेशा सर्व समाज की भलाई सोची - विश्वराज सिंह मेवाड़

भाजपा में शामिल होने के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा- मेरे पूर्वजों ने (महाराणा प्रताप) हमेशा सर्व समाज की भलाई के लिए सोचा है और इसी सोच के साथ आज मैं भाजपा से जुड़ा हूं। मोदी सरकार आत्मविश्वास और दृढ़निश्चय के साथ आगे बढ़ रही है और जनता को भी काबिल और दूरदर्शी नेतृत्व का साथ देना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता BSP में शामिल, भगवान सिंह बाबा ने किया वेलकम

Also Read
View All
किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 65 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट ( 4 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 65 में भेजी गई कहानियों में विवेक चौधरी, दीपेंद्र सिंह और भूमि कन्नौजिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

Rajasthan Budget 2026 : दिया कुमारी ने बजट भाषण में Nelson Mandela का क्यों किया ज़िक्र? वजह है बड़ी

Rajasthan Budget: 560 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड रोड, जानिए जयपुर को बजट में और क्या मिला

Indian Economy: गरुड़ पर सवार भारत की वैश्विक आर्थिक उड़ान का संकेत

Budget 2026: राजस्थान के इन जिलों में बनेंगे 2700 करोड़ से स्मार्ट हाइवे, हादसों को रोकने के लिए बनाया तगड़ा प्लान

अगली खबर